{"_id":"5b8f8d69867a55486048f2c5","slug":"gujarat-cid-arrested-dismissed-ips-officer-sanjiv-bhatt-in-connection-with-drug-planting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग प्लांटिंग केस में गुजरात के बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ड्रग प्लांटिंग केस में गुजरात के बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट अब एक नये मामले में फंस गए हैं। सीआईडी (अपराध) ने 1998 पालनपुर ड्रग प्लांटिंग केस में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक वकील को झूठे मामले में फंसाने को लेकर संजीव भट्ट समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद उनसे पूछताछ चल रही थी।
विज्ञापन
दरअसल, संजीव भट्ट पर आरोप है कि जब वो बनासकांठा के डीसीपी थे, तब उन्होंने एक वकील को नार्कोटिक्स के एक झूठे मामले में फंसाया था। कुछ अन्य मामलों में और लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि संजीव भट्ट ने पैसे ऐंठने के लिए उनके खिलाफ झूठा केस दायर किया था।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट का विवादों से पुराना नाता है। वो अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। 2002 में हुए गुजरात दंगों को लेकर वो पीएम मोदी को भी दोषी ठहरा चुके हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया था कि वह गांधीनगर स्थित मोदी के आवास पर 27 फरवरी 2002 को आयोजित बैठक में शामिल थे।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने दावा किया था कि बैठक में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी शीर्ष पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था कि गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने की घटना के बाद आक्रोशित हिंदुओं को अपना बदला पूरा करने दें। हालांकि शीर्ष अदालत ने उनके दावे को खारिज कर गोधरा के बाद हुए दंगों की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित कर दी थी।
गौरतलब है कि 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को सेवा से ‘अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित’ रहने के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अगस्त 2015 में बर्खास्त कर दिया था। उसी साल उनका एक सेक्स वीडियो भी सामने आया था।
इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगी पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर भी उन्होंने एक बयान दिया था, जिसपर खूब बवाल हुआ था। उन्होंने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताया था और देश को उनके योगदान पर गर्व करने की बात कही थी।
हाल ही में उनके घर पर अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) का हथौड़ा भी चला था। एएमसी के अधिकारियों और मजदूरों ने उनके बंगले के अवैध निर्माण को ढहा दिया था। भट्ट का दोमंजिला बंगला शहर के पॉश इलाके गुरुकुल में सुशील पार्क हाउसिंग सोसायटी में है।
#UPDATE: CID (Crime) of Gujarat has arrested dismissed IPS officer Sanjiv Bhatt in connection with 1998 Palanpur drug planting case. pic.twitter.com/IpYCdZBvMa
— ANI (@ANI) September 5, 2018