फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Rupani Gujarat CM Coronavirus Positive Case News corona positive he was feeling ill from yesterday corona virus

Vijay Rupani: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना संक्रमित, कल चुनाव रैली के दौरान मंच पर हुए थे बेहोश

Mon, 15 Feb 2021 03:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 15 Feb 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Vijay Rupani Gujarat CM Coronavirus Positive Case News corona positive he was feeling ill from yesterday corona virus
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी - फोटो : एएनआई

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री एक रैली को संबोधित कर रहे थे लेकिन बेहोश होकर मंच पर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन

 

बता दें कि विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया था। बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि रूपाणी का नमूना रविवार रात को लिया गया था और आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बुलेटिन में बताया गया है कि उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं।


उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि रूपाणी की तबीयत ठीक है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
 


बयान के अनुसार, मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा। रूपाणी जिस रैली में बेहोश हुए, वह वड़ोदरा में रविवार को उनकी तीसरी राजनीतिक रैली थी।

वड़ोदरा सहित छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे, जबकि नगरपालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed