फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Case against two Maulana in anti-terror laws, accused in Kishan Bharwad murder case

गुजरात: सोशल मीडिया में पोस्ट लिखने पर युवक की हत्या, दो मौलाना गिरफ्तार, आतंकवाद रोधी कानूनों में केस

Wed, 02 Feb 2022 11:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 02 Feb 2022 11:31 AM IST
सार

मौलाना अयूब जावरावाला के अहमदाबाद के जमालपुर इलाके में स्थित घर की तलाशी के दौरान एक शस्त्र व मौलाना अयूब द्वारा लिखी गई धार्मिक किताबें मिलीं। 

विज्ञापन
Gujarat: Case against two Maulana in anti-terror laws, accused in Kishan Bharwad murder case
गुजरात एटीएस की गिरफ्त में मौलाना कमरगनी - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात एटीएस ने किशन भारवाड़ हत्याकांड में गिरफ्तार दो मौलानाओं के खिलाफ बुधवार को कठोर कानूनी कार्रवाई की। सोशल मीडिया में मुस्लिमों के खिलाफ कथित तौर पर पोस्ट लिखने पर भारवाड़ की अहमदाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


मौलाना अयूब और मौलाना कमरगनी उस्मानी के खिलाफ गुजरात आतंकवाद रोधी कानून, गुजरात संगठित अपराध कानून और गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून (UAPA) जैसे कठोर कानूनों की धाराएं भी लगा दी हैं। इससे अब इनकी जल्द रिहाई नहीं हो सकेगी। 
विज्ञापन


गुजरात एटीएस ने आरोपियों के खिलाफ गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण कानून की धारा 3(1)(1) और यूएपीए कानून की धारा 3(2) भी जोड़ दी है। एटीएस ने अपने बयान में कहा कि मौलाना अयूब जावरावाला के अहमदाबाद के जमालपुर इलाके में स्थित घर की तलाशी के दौरान एक शस्त्र व मौलाना अयूब द्वारा लिखी गई धार्मिक किताबें मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौलाना अयूब को तब गिरफ्तार किया जब यह खुलासा हुआ कि अयूब जावरावाला ने भारवाड़ को मारने के लिए हथियार का इंतजाम किया था। इसके साथ ही दिल्ली के मौलाना कमरगनी उस्मानी को भी गिरफ्तार किया गया था। गुजरात एटीएस का कहना है कि यूएपीए को आतंकवाद से संबंधित मामलों में लागू किया जाना चाहिए। इसमें मामले की जांच होने तक आरोपी को अग्रिम जमानत या जमानत मिलने की संभावना नहीं रहती है। 


30 साल के युवक किशन भारवाड़ की अहमदाबाद के धांधुका इलाके में मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। किशन भारवाड़ ने कथित तौर पर सोशल मीडिया में मुस्लिमों के खिलाफ पोस्ट की थी। गुजरात एटीएस के अनुसार मौलाना 'तहरीक फरगोह-ए-इस्लामी' नाम से एक संगठन चलाता है। यह अल्पसंख्यक मुस्लिमों को उन लोगों की हत्या के लिए उकसाता है, जो इस्लाम का अनादर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed