फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat by-election results: BJP in preparation for clean sweep, CM Vijay Rupani says this is just the trailer

गुजरात उपचुनाव: कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने की ओर भाजपा, सीएम रुपाणी ने कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर

Tue, 10 Nov 2020 02:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद  Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 10 Nov 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Gujarat by-election results: BJP in preparation for clean sweep, CM Vijay Rupani says this is just the trailer
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी - फोटो : ANI

गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के रुझानों के मुताबिक भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। कम से कम पांच विधानसभा सीटों लिम्बडी, अब्दासा, कपराद, डांग और कर्जन पर भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवारों पर प्रभावी बढ़त बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा, कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, वे लोगों से जुड़ाव खो चुके हैं। परिणाम उनके खिलाफ हर जगह हैं। यह एक पार्टी का नेतृत्व है। परिणाम (गुजरात उप-चुनाव) आगामी स्थानीय चुनावों के ट्रेलर हैं। 
विज्ञापन



चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के जयंती लाल पटेल जो शुरुआत में मोरबी सीट से बढ़त बनाए हुए थे वह भाजपा के ब्रिजेश मेरजा से करीब 1,000 मतों से पिछड़ गए हैं। वहीं, सात सीटों पर भाजपा सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चार घंटे की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी से करीब 22 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। अब्दासा में भाजपा के प्रद्युम्न सिंह जडेजा करीब 16 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

भाजपा के जीतू चौधरी और विजय पटेल भी क्रमश: कपराद और डांग में अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वियों पर 14 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। कर्जन सीट पर भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल करीब 9,900 मतों से आगे चल रहे हैं।


धारी सीट से भाजपा के जेवी काकडिया, कांग्रेस प्रत्याशी से 5,500 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आत्माराम परमार अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी से गाधड़ा में 9,500 मतों से आगे चल रहे हैं

उल्लेखनीय है कि तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन आठ सीटों के लिए कुल 81 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed