फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat bus carrying over 50 passengers fell into a gorge near Saputara in Dang district Rescue operation underway Latest News Update

Gujarat Bus Accident: सापुतारा के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, दो की मौत, 50 को बचाया गया

Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
सार

राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हादसे की वजह टायर फटना बताई जा रही है। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की संभावना है।  

विज्ञापन
Gujarat bus carrying over 50 passengers fell into a gorge near Saputara in Dang district Rescue operation underway Latest News Update
Bus Accident - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात से एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। बताया जा है कि डांग जिले के सापुतारा के पास 50 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हादसे की वजह बस का टायर फटना बताई जा रही है। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 50 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


सापुतारा ट्रिप पर गई थीं महिलाएं
बताया जा रहा है कि बस में सूरत के श्याम गरबा क्लास की 50 से ज्यादा महिलाएं थीं। ये सभी सापुतारा ट्रिप पर गई थीं। हादसा वहां से लौटते समय हुआ। उनकी बस सापुतारा से कुछ ही दूरी पर दुर्घटना का शिकार हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सैम गहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तीन की हालत गंभीर बनी हुई है
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed