फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat bjp vice president resigns after a girl accuses him of rape

छात्रा से रेप के आरोप के बाद गुजरात के भाजपा उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Sat, 14 Jul 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Updated Sat, 14 Jul 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Gujarat bjp vice president resigns after a girl accuses him of rape
जयंती भानुशाली (फाइल फोटो)
गुजरात के भाजपा उपाध्यक्ष जयंती भानुशाली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक 21 वर्षीय लड़की द्वारा रेप के आरोप के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। 53 वर्षीय जयंती भानुशाली गुजरात के कच्छ जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष जितु वाघानी को भेजे गए अपने इस्तीफे में आरोपों का खंडन किया है और दावा किया है कि यह उनकी छवि को बदनाम करने की एक साजिश है। भाजपा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


जयंती भानुशाली ने 2007 से 2012 तक कच्छ में अब्दासा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है 'मेरे ऊपर रेप का आरोप लगाकर मेरी छवि को खराब करने की साजिश की जा रही है। मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। जब तक मैं आरोपों से बरी नहीं हो जाता, मैं पार्टी से आग्रह करता हूं कि वो मेरी जिम्मेदारियों से छुटकारा दे।'
विज्ञापन


बता दें कि सूरत की रहने वाली एक 21 वर्षीय लड़की ने जयंती भानुशाली के खिलाफ 10 जुलाई को पुलिस आयुक्त के कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी और उनपर रेप का आरोप लगाया था। लड़की ने आरोप लगाया कि जयंती भानुशाली ने एक प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झूठा वादा करके पिछले एक नवंबर से अब तक उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, भाजपा नेता के कर्मचारियों ने ब्लैकमेल करने के इरादे से उसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत के पुलिस कमिश्नर सतीश शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कपोदरा पुलिस स्टेशन को शिकायत की कॉपी भेज दी गई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed