फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat BJP three MLA disappointed

गुजरात : रुपाणी सरकार के खिलाफ बीजेपी विधायकों ने खोला मोर्चा

Thu, 28 Jun 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Gujarat BJP three MLA disappointed

क्या गुजरात बीजेपी में सबकुछ ठीक है? ये ऐसा सवाल है जिसे बीजेपी आलाकमान लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कतई नहीं सुनना चाहेगा। लेकिन पिछले कुछ महीनों से वडोदरा शहर ग्राम्य के विधायक अफसरों के कामकाज को लेकर काफी खिन्न नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वडोदरा शहर-ग्राम्य के तीन विधायक केतन इनामदार (सावली), मधु श्रीवास्तव (वाघोडिया) और योगेश पटेल (मांजलपुर) ने नाराजगी व्यक्त की है। इन तीनों विधायकों की यह नाराजगी तब सामने आई है जब मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एक प्रतिनिधिमंडल समेत छह दिन के लिए जल तकनीक और नवाचार का जायजा लेने के साथ इरिगेशन तकनीक को जानने के लिए इजरायल दौरे पर हैं। विजय रूपाणी 1 जुलाई को वापस लौटेंगे।

विज्ञापन

 

वडोदरा के तीनों विधायकों ने बीते बुधवार को वडोदरा सर्किट हाउस में एक गुप्त बैठक की। बैठक में सरकारी अधिकारियों से नाराजगी के मुद्दे को लेकर बातचीत हुई। बैठक के बाद तीनों विधायकों ने तय किया है कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शीर्ष नेतृत्तव से भी अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन


 

नाराज विधायक बनाएंगे अपना गुट

Gujarat BJP three MLA disappointed

सावली से विधायक केतन इनामदार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सरकारी अधिकारियों के कामकाज को लेकर नाराजगी के बारे में कई बार गुहार लगाई है लेकिन इसके बावजूद काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि अफसरों के कामकाज को लेकर और भी कई विधायक नाराज हैं। वे सब भी हमारे साथ जुड़ेंगे और आलाकमान के सामने यह बात उठाई जाएगी।



नितिन पटेल समेत कई नेता नाराज विधायकों को समझाने में जुटे

नाराजा विधायकों को मनाने का काम कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चुडास्मा को सौंपा गया है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चुडास्मा ने कहा कि नाराज विधायकों मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। नाराज विधायकों को मनाने के लिए उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ-साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने भी कमान संभाल रखी है। उधर गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा को भी इन नाराज विधायकों को मनाने का काम सौंपा गया है।

 
 

पहले भी दिखी है विधायकों की नाराजगी 

Gujarat BJP three MLA disappointed

वडोदरा के भाजपा विधायकों की नाराजगी का यह कोई पहला किस्सा नहीं है। इससे पहले भी गत विधानसभा चुनाव के बाद सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने से वडोदरा के विधायकों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। वडोदरा शहर ग्राम्य की 10 में से 8 सीटों पर भाजपा विधायकों की जीत के बावजूद सरकार में किसी को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया था। नाराजगी जताने के बाद ही राजेंद्र त्रिवेदी को विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया गया था। मधु श्रीवास्तव व योगेश पटेल वरिष्ठ विधायक रहे हैं वहीं पिछली विधानसभा में निर्दलीय विधायक के रूप में चुने गए इनामदार इस बार भाजपा से विधायक चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed