फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat BJP seeks action over circulation of old video of shoe hurled at Minister Mandaviya

Gujarat: मंडाविया पर जूता फेंकने का छह साल पुराना वीडियो वायरल, BJP ने चुनाव अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

Mon, 08 Apr 2024 04:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Apr 2024 04:35 PM IST
सार

Gujarat: भाजपा की पोरबंदर जिला इकाई ने जिला कलेक्टर और चुनाव अधिकारी के.डी. लखानी को रविवार को शिकायत दी। पार्टी ने शिकायत में कहा कि 2017 में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जानबूझकर वायरल किया गया है, ताकि भाजपा और मंडाविया की छवि खराब की जा सके।

विज्ञापन
Gujarat BJP seeks action over circulation of old video of shoe hurled at Minister Mandaviya
मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गुजरात की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक पुराना वीडियो प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ चुनाव अधिकारियों से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में एक व्यक्ति पोरबंदर सीट से भाजपा के उम्मीदवार मनसुख मंडाविया पर जूता फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन

भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत
भाजपा की पोरबंदर जिला इकाई ने जिला कलेक्टर और चुनाव अधिकारी के.डी. लखानी को रविवार को शिकायत दी। पार्टी ने शिकायत में कहा कि 2017 में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जानबूझकर वायरल किया गया है, ताकि भाजपा और मंडाविया की छवि खराब की जा सके व लोकसभा चुनाव से पहले सियासी लाभ लिया जा सके। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडाविया भावनगर के वल्लभीपुर शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी एक आदमी उन पर जूता फेंकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'छवि खराब करने के लिए प्रसारित किया जा रहा वीडियो'
शिकायत में कहा गया, वीडियो छह साल पुराना है। लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा अब इसे प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान छह अप्रैल को मंडाविया पर जूता फेंका गया था। चुनाव से पहले भाजपा और पोरबंदर से उसके उम्मीदवार मंडाविया की छवि खराब करके राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस पुराने वीडियो को प्रसारित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इसमें आगे कहा गया है, मंडाविया एक राष्ट्रीय नेता हैं और 22 साल से सार्वजनिक जीवन में हैं। वह बीते आठ वर्षों से केंद्रीय मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। इसलिए उनकी छवि खराब करने की इस कोशिश से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की भावनाएं आहत हुई हैं। हम चाहते हैं कि अधिकारी इस वीडियो को प्रसारित करने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। 

क्या हुआ था पूरा मामला
यह घटना 28 मई 2017 की है। उस समय मंडाविया केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे। वह भावनगर जिले के वल्लभीपुर शहर में एक छोटे समूह को संबोधित कर रहे थे। उस समय पाटीदार अनामत आंदोलन समति के सदस्य और छात्र भावेश सोनानी (20 वर्षीय) ने मंडाविया पर अपना जूता फेंका था। लेकिन जूता कुछ मीटर दूर जाकर गिर गया। उस समय हार्दिक पटेल के नेतृत्व में पाटीदार आरक्षण आंदोलन अपने चरम पर था। सोनानी को स्थानीय पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (लोक सेवक पर हमला) और 186 (लोक सेवक को बाधित करना) के तहत गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed