{"_id":"614273888ebc3ebd6b0d1c41","slug":"gujarat-bjp-high-command-wants-90-percent-change-in-new-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः मंत्री पद की शपथ के लिए विधायकों को आने लगे फोन, नितिन पटेल समेत कई दिग्गजों का कटेगा पत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरातः मंत्री पद की शपथ के लिए विधायकों को आने लगे फोन, नितिन पटेल समेत कई दिग्गजों का कटेगा पत्ता
Thu, 16 Sep 2021 11:49 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:49 AM IST
सार
पार्टी नेतृत्व एंटी इंकम्बेंसी को खत्म करने के लिए नई सरकार में ज्यादातर नए चेहरों को जगह देना चाहता है। इसके तहत रुपाणी, नितिन पटेल सहित नब्बे फीसदी मंत्रियों की विदाई की पटकथा लिखी जा चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमत्री भूपेंद्र पटेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्री गांधीनगर स्थित राजभवन में आज शपथ लेंगे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी राज्य मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल कर सकती है।
विज्ञापन
यह शपथग्रहण समारोह ऐसे वक्त में हो रहा है, जब राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए करीब एक साल ही रह गया है। मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों को शामिल नहीं करने के भाजपा के फॉर्मूले को देखते हुए इस बात को लेकर संशय है कि इस बार किन लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। भाजपा नेतृत्व नए मंत्रिमंडल से पूर्व सीएम विजय रुपाणी व डिप्टी सीएम नितिन पटेल समेत 90 फीसदी मंत्रियों को बाहर करने पर आमादा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने इस बार नए चेहरों को शामिल करने और पुराने लगभग सभी मंत्रियों, यहां तक कि उन वरिष्ठ नेताओं को भी हटाने का फैसला किया है जो पूर्ववर्ती रूपाणी सरकार का हिस्सा थे। कई लोगों का मानना है कि पुराने चेहरों को जगह न दिया जाने का यह फार्मूला 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रस्तावित किया गया है क्योंकि दो दशक से ज्यादा वक्त से गुजरात में सत्ता में रही भाजपा साफ-सुथरी छवि के साथ मतदाताओं के बीच जाना चाहती है।
विज्ञापन
वहीं मंत्री पद की शपथ के लिए अब तक दो लोगों के नाम कंफर्म हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निकोल से विधायक जगदीश पांचाल और प्रांतिज से विधायक गजेंद्र सिंह परमार के पास शपथ के लिए फोन आया है। कुछ संभावितों के नाम भी सामने आए हैं लेकिन अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है।
बदलाव के लिए नेतृत्व सख्त
पार्टी नेतृत्व एंटी इंकम्बेंसी को खत्म करने के लिए नई सरकार में ज्यादातर नए चेहरों को जगह देना चाहता है। इसके तहत रुपाणी, नितिन पटेल सहित नब्बे फीसदी मंत्रियों की विदाई की पटकथा लिखी जा चुकी है। दरअसल सरकार और संगठन में व्यापक बदलाव का भाजपा को हमेशा लाभ मिला है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान करीब सौ सांसदों के टिकट काटे गए थे। इसके कारण लोकसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा अपने दम पर बहुमत मिला। वहीं, दिल्ली नगर निगम के पिछले चुनाव में सभी पार्षदों के टिकट काटे गए और भाजपा हारी हुई बाजी जीत गई।
हो चुका है अंतिम निर्णय
पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक गुजरात के संदर्भ में अंतिम निर्णय हो चुका है। नेतृत्व इससे पीछे नहीं हटेगा। पार्टी की योजना अलग-अलग बिरादरी से जुड़े दो नेताओं को डिप्टी सीएम बनाने की है।
आज होगा मंत्रिमंडल का गठन
नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को 1:30 बजे होने की संभावना है। इसमें करीब 22 चेहरों को जगह मिलेगी, जिनमें कम से कम 20 नए चेहरे होंगे।