फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: BJP corporator arrested for issuing anonymous letter accusing Vadodara mayor of corruption

Gujarat: वडोदरा में भाजपा पार्षद गिरफ्तार, मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गुमनाम पत्र जारी करने का आरोप

Mon, 24 Jul 2023 03:34 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वडोदरा (गुजरात)।
पीटीआई, वडोदरा (गुजरात)। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Jul 2023 03:34 PM IST
सार

पुलिस ने इस सिलसिले में पार्षद के बहनोई और एक अन्य व्यक्ति को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी नगरसेवक वीएमसी में सत्तारूढ़ दल का नेता है। उसने अपने बहनोई की गिरफ्तारी के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
Gujarat: BJP corporator arrested for issuing anonymous letter accusing Vadodara mayor of corruption
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के वडोदरा शहर में नागरिक निकाय के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पार्षद पर स्थानीय पार्टी नेताओं और अन्य लोगों को शहर के मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला एक गुमनाम पत्र भेजने का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) के एक पार्षद को विभिन्न लोगों को अपमानसूचक पत्र जारी करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पत्र में दावा किया गया है कि मेयर नीलेश राठौड़ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में पार्षद के बहनोई और एक अन्य व्यक्ति को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी नगरसेवक वीएमसी में सत्तारूढ़ दल का नेता है। उसने अपने बहनोई की गिरफ्तारी के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। अधिकारी ने कहा कि वडोदरा में भाजपा नेताओं को गुमनाम पत्र मिला, जिसके बाद शहर की अपराध शाखा ने एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की।
विज्ञापन


पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, मेयर और उनके भाई के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों वाला "फर्जी" पत्र मनगढ़ंत प्रतीत होता है और यह अपमानजनक प्रकृति का था। पत्र में कहा गया है कि शहर के मेयर ने विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी देकर कथित तौर पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed