फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat BJP chief CR Paatil says No place for Gujarat in Rahul heart Bharat Jodo Yatra

Gujarat BJP: सीआर पाटिल ने भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज, बोले- राहुल के दिल में गुजरात के लिए कोई जगह नहीं

Mon, 03 Oct 2022 10:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 03 Oct 2022 10:31 PM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को शुरू हुई थी। यह यात्रा 12 राज्यों में 3,750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, लेकिन इन राज्यों में गुजरात का नाम नहीं है। हालांकि यह गुजरात के पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
Gujarat BJP chief CR Paatil says No place for Gujarat in Rahul heart Bharat Jodo Yatra
सीआर पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर शुरुआत से ही भाजपा हमलावर है। वहीं, अब गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने भी तंज कसा है। उन्होंने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता पार्टी से निकल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की यात्रा को गुजरात के बाहर से लेकर जाने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दिल में गुजरात के लिए जगह नहीं है। इसका साफ सबूत है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा  गुजरात से बाहर हो रही है। 

विज्ञापन


बिना नाम लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना
सीआर पाटिल ने अपने संबोधन में राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं, लेकिन गुजरात को किनारे कर देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके दिल में गुजरात के लिए कोई जगह नहीं है। इस कारण ही वह यहां नहीं आना चाहते। 
विज्ञापन


27 सालों से गुजरात के लोग कांग्रेस को खारिज कर रहे
उन्होंने आगे कहा कि गुजरात के लोग पिछले 27 वर्षों से कांग्रेस को खारिज कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर ऐसा ही होगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीआर पाटिल ने कहा कि 2017 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नारे लगा रही थी कि 'विकास' पागल हो गया अब ऐसे नारे लगाने वाली पार्टी पागल हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा
गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को शुरू हुई थी। यह यात्रा 12 राज्यों में 3,750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, लेकिन इन राज्यों में गुजरात का नाम नहीं है। हालांकि यह गुजरात के पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर गुजरेगी। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने से दो दिन पहले 5 सितंबर को आखिरी बार गुजरात का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed