गुजरात एटीएस के हाथ लगी कामयाबी, आतंकी अब्दुल वहाब शेख गिरफ्तार
गुजरात की आतंक निरोधी इकाई (एटीएस) के हाथ बहुत बड़ी कामयाबी लगी है। उसने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के एसीपी बीवी गोहिल ने कहा, 'गुजरात एटीएस, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आतंकी अब्दुल वहाब शेख को गिरफ्तार कर लिया है। उसे तब गिरफ्तार किया गया जब वह सऊदी अरब के जेद्दाह से अहमबाद वापस आ रहा था। उसपर 2003 में एक जिहादी षड्यंत्र को आर्थित मदद देने का आरोप है।'
BV Gohil,ACP Crime Branch,Ahmedabad:Terrorist Abdul Wahab Sheikh has been arrested by Gujarat Anti-Terrorism Squad (ATS),Ahmedabad Crime Branch, while he was returning from Jeddah(Saudi Arabia) to Ahmedabad.He's accused of providing financial support in the 2003 jihadi conspiracy
— ANI (@ANI) September 23, 2019विज्ञापन
एटीएस की उपलब्धि पर गुजरात के गृह मंत्री प्रदीपसिन्ह जडेजा ने कहा, 'मैं गुजरात की आतंक निरोधी इकाई (एटीएस) को बधाई देता हूं। आतंकी अब्दुल वहाब शेख से उसकी भूमिका पर पूरी तरह से पूछताछ की जाएगी।'