Gujarat ATS: 28 हजार रुपये में पाकिस्तानी एजेंट को जानकारी दे रहा था शख्स, एटीएस ने किया गिरफ्तार
एसपी जोशी का कहना है कि नीलेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि जनवरी 2023 में व्हाट्सएप के माध्यम से अदिति तिवारी नाम की एक महिला के साथ उसका संपर्क हुआ। अदिति पाकिस्तानी एजेंट थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात एटीएस ने शनिवार को भुज स्थित बीएसएफ परिसर में ठेके पर काम कर रहे एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को भारत की संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था। बताया गया है कि आरोपी नीलेशभाई भुज में बीएसएफ परिसर स्थित सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय में ठेके के आधार पर चपरासी के पद पर कार्यरत था।
पांच साल से कर रहा था काम
इससे पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई ने गुजरात एटीएस के एसपी सुनील जोशी के हवाले से बताया था कि भुज स्थित बीएसएफ परिसर में स्थित सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय में ठेके के आधार पर कार्यरत नीलेश वालाजीभाई बालिया नाम का व्यक्ति एक मैसेजिंग एप से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित जानकारियां साझा की है। टीम ने नीलेश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। नीलेश पिछले पांच सालों से बीएसएफ, भुज मुख्यालय में सीपीडब्ल्यूडी के विद्युत विभाग में ठेके के आधार पर चपरासी के रूप में कार्यरत था।
पैसों के लालच में बेची संवेदनशील जानकारियां
एसपी जोशी का कहना है कि नीलेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि जनवरी 2023 में व्हाट्सएप के माध्यम से अदिति तिवारी नाम की एक महिला के साथ उसका संपर्क हुआ। अदिति पाकिस्तानी एजेंट थी। नीलेश ने उसे बताया कि वह बीएसएफ परिसर में स्थित सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय में ठेके के आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा है। नीलेश ने स्वीकार किया कि पैसे के खातिर उसने पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारियां साझा कीं। भुज में जारी बीएसएफ परिसर में स्थित सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय के नए निर्माणों सहित कई गोपनीय बात महिला को बताई है। इसके बदले पाकिस्तानी महिला ने उसे 28,200 रुपये ऑनलाइन भेजे थे। एटीएस का कहना है कि आरोपी को केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
मिजोरम-त्रिपुरा में असम राइफल्स की कार्रवाई
मिजोरम में असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग ने चम्फाई जिले से अवैध-विदेश शराब, बीयर और सिगरेट बरामद किए हैं। जिल के जोखावथर से की गई कार्रवाई के दौरान टीम को कुल 24.53 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। कार्रवाई के लिए मामले को आगे बढ़ा दिया गया है।
दो करोड़ का 498 किलोग्राम मारिजुआना जब्त
वहीं, त्रिपुरा में असम राइफल्स की राधानगर बटालियन ने शनिवार को धलाई जिले के अंबासा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जवानों को आरोपी के पास से दो करोड़ का 498 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया गया है।