फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly polls BJP begins process for selection of candidates

Gujarat Election: उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू, पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक इकट्ठा कर रही भाजपा

Thu, 27 Oct 2022 05:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Oct 2022 05:22 PM IST
सार

भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की तीन सदस्यीय टीम ने आज से राज्य के 33 जिलों और पांच प्रमुख शहरों के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है। पार्टी सदस्यों ने कहा कि फीडबैक लेने की यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी।

विज्ञापन
Gujarat Assembly polls BJP begins process for selection of candidates
गुजरात भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी दल जोर-शोर से अपने प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इस बीच, भाजपा ने गुरुवार से उम्मीदवारों के चयन के लिए राज्य के स्थानीय स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दिसंबर में होने वाले अहम चुनावों में इस बार भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। 

भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की तीन सदस्यीय टीम ने आज से राज्य के 33 जिलों और पांच प्रमुख शहरों के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है। पार्टी सदस्यों ने कहा कि फीडबैक लेने की यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान टीमें हर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के विचारों पर ध्यान केंद्रित करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के हिस्से के रूप में पर्यवेक्षकों फीडबैक के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे राज्य भाजपा को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन का आधार बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं के मुताबिक, कुल 38 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें मौजूदा और पूर्व मंत्री, संसद सदस्य (सांसद), राष्ट्री, राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। 

भाजपा के अहमदाबाद जिलाध्यक्ष हर्षद गिरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, राज्य भाजपा ने टिकट आवंटन के लिए यहां आमंत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज से  बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अहमदाबाद जिले में ढोलका, धुंधका और दस्करोई विधानसभा सीटों के लिए अपनी राय देने ने के लिए कार्यकर्ता आज इकट्ठा हुए। राज्य भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक उन्हें सुनेंगे।  

जामनगर शहर भाजपा अध्यक्ष विमल कागथरा ने कहा, भाजपा द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के अनुसार तीन पर्यवेक्षकों का एक पैनल जामनगर की दो सीटों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने का काम पूरा करेगा। पिछले चुनाव की तरह जामनगर की दोनों सीटों पर भाजपा माइक्रो प्लानिंग के जरिए जीतेगी। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पर्यवेक्षकों से मिलने के लिए इकट्ठा हुए। इनमें से कुछ ने चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई।


वडोदरा के मेयर केयूर रोकाडिया ने कहा, पर्यवेक्षकों द्वारा फीडबैक एकत्र करना भाजपा द्वारा की गई एक सहज लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। रोकाडिया ने कहा, इसके तहत तीन पर्यवेक्षक यहां का दौरा कर रहे हैं। वे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे और उनका फीडबैक लेंगे। उन्हें वार्ड स्तर पर भी राजनीतिक स्थिति का अंदाजा होगा, ताकि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया हो सके। मैं यहां उसी प्रक्रिया के हिस्से के रूप में आया हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed