फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat assembly elections bjp released its final list for polls and anandiben patel will not fight

गुजरात: BJP की आखिरी लिस्ट जारी, पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल नहीं लड़ेंगी चुनाव

Mon, 27 Nov 2017 12:18 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 27 Nov 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
gujarat assembly elections bjp released its final list for polls and anandiben patel will not fight

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी छठी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 34 उम्मीदवारों को जगह दी गई है, लेकिन राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की बड़ी नेता आनंदीबेन पटेल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

विज्ञापन


टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक नारणपुर सीट जिस पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ा करते थे वहां से कौशिक भाई पटेल को टिकट दी गई है। वहीं आनंदीबेन के करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से टिकट दी गई है। बता दें कि नारणपुर और घाटलोदिया दोनों क्षेत्र अमहदाबाद में आते हैं।
विज्ञापन

 
बता दें कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव होने हैं और मतगणना 18 दिसंबर को होनी है। गुजरात चुनाव देश की दोनों ही बड़ी पार्टियों के लिए अहम मुद्दा बना हुआ है, क्योंकि दो दशकों से सत्ता पर काबिज बीजेपी अपनी साख को बचाने में जुटी है, वहीं कांग्रेस अतीत के साए में खुद को सिकुड़ने से बचाना चाहती है।

पढ़ें: गुजरात चुनाव पर लगाया जा रहा 1000 करोड़ का सट्टा, बुकी बोले- फिर लौटेगी BJP

बीजेपी के पक्ष से देखा जाए तो उसके पास इस बार पीएम मोदी जैसा चेहरा नहीं है, जिनके दम पर जीत हासिल की जा सके। कांग्रेस का हाल भी कुछ ऐसा ही है। दूसरी ओर राहुल गांंधी की होने वाली ताजपोशी के चलते यहां जीत दर्ज करना बेहद जरूरी बन गया है।

यहां देखें आखिरी लिस्ट

पाटीदारों का विरोध

gujarat assembly elections bjp released its final list for polls and anandiben patel will not fight

6 करोड़ 30 लाख की आबादी वाले गुजरात में पाटीदार करीब 14 फीसदी हैं और अगर कुल वोटरों की संख्या देखी जाए तो वे करीब 21 फीसदी हैं। इस हिसाब से पाटीदार वो समुदाय है जो गुजरात चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है। पाटीदार लंबे समय से आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी वजह से वह बीजेपी के लिए गले की फांस बने हुए हैं। 

पाटीदारों के विरोधी बनने और उनकी ओर से कांग्रेस को समर्थन के ऐलान के बाद बीजेपी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पाटीदारों की लड़ाई लड़ रहे हार्दिक पटेल ने कहा है कि वे इसी शर्त पर कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं, क्योंकि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पाटीदारों को आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed