गुजरात: दलित नेता जिग्नेश मेवाणी पर हमला, बोले- BJP ने की ये हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में दलितों के बड़े नेता माने जाने वाले जिग्नेश मेवाणी पर एक रैली के दौरान तकरवाड़ा गांव में हमला हुआ है। जिग्नेश ने अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी ट्विटर पर दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से ये हमला किया गया है। जिग्नेश ने आगे लिखा कि बीजेपी डर गई है और ऐसी हरकत कर रही है।
इसके बाद जिग्नेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा कि जो जीत रहा हो उस पर हमला करवाओ। यही आपका आईडिया है। दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्रिमयों के बीच जिग्नेश राज्य में कांग्रेस का समर्थन करते दिख रहे हैं। हाल में उन्होंने बनांसकाठा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और कांग्रेस भी उनके इस कदम को समर्थन कर रही है।
विज्ञापन विज्ञापन
दोस्तों आज मुझ पर बीजेपी के लोगोने तकरवाड़ा गांव में अटैक किया, बीजेपी भयभीत हो गयी है इसलिए ऐसी हरकत कर रही है पर में तो एक आंदोलनकारी हूँ, न डरूंगा न तो झुकुगा पर बीजेपी को तो हराऊंगा ही। pic.twitter.com/wOlLLfhFef — Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) December 5, 2017
To @narendramodi :
— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) December 5, 2017
सादर प्रणाम - में भी गुजरात का बेटा हूं मोदीजी दिल बड़ा रखा करो छाती भले 56 इंच की हो न हो। जो जीत रहा हो उस पर हमला करवाओ, ये आईडिया आपका है या अमित शाह का क्योकि ये गुजरात की तो परंपरा है नही। #ShameOnYouBJP https://t.co/Ah72KAeg4h
जिग्नेश के अलावा गुजरात की राजनीति में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी उथल-पुथल मचाए हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों नेता ही राज्य में बीजेपी के लिए गले की फांस बने हुए हैं। हार्दिक ने हाल ही में आरोप लगाया था की सूरत में रोड शो न करने के लिए उन्हें बीजेपी की ओर से करोड़ों रुपये का ऑफर दिया गया था।
पढ़ें: कांग्रेस को समर्थन दे रहे दलित नेता जिग्नेश मेवाणी बडगाम सीट से लड़ेंगे चुनाव