फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly Elections 2022 BJP Candidates List Central Election Committee CEC meeting Updates

Elections 2022: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह मुख्यालय से निकले

Wed, 09 Nov 2022 08:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Nov 2022 08:27 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन
Gujarat Assembly Elections 2022 BJP Candidates List Central Election Committee CEC meeting Updates
Gujarat Election 2022 - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओपी माथुर की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में हुई। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी बैठक में शामिल हुए। वहीं बैठक समाप्त होते ही पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा मुख्यालय से रवाना हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर भी मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में कहा कि इस बार चुनाव में नए लोगों, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देनी चाहिए। मैं चुनाव नहीं लडूंगा, ऐसा पत्र दिल्ली को लिखकर बताया है। केंद्रीय चुनाव समिति जिन भी प्रत्याशियों का चुनाव करेगी उनको जिताने का प्रयत्न करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed