फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat anand railway over bridge collapse officers said minor incident

गुजरात: आणंद में भी हुआ हमीरपुर जैसा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का हिस्सा ढहा; भारी गार्डर नीचे गिरे

Sun, 31 May 2026 09:44 AM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, अहमदाबाद
आईएएनएस, अहमदाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 31 May 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
Gujarat anand railway over bridge collapse officers said minor incident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
गुजरात के आणंद जिले में यूपी के हमीरपुर जैसा हादसा सामने आया है। जहां एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का हिस्सा अचानक ढह जाने से हड़कंप मच गया। यह घटना जिले के अडास गांव में हुई, जहां रेलवे विभाग की ओर से रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे के दौरान ब्रिज पर रखे भारी गार्डर भी नीचे गिर गए। हालांकि गनीमत ये रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अडास गांव में पिछले करीब 15 महीनों से रेलवे विभाग द्वारा नए रेलवे ब्रिज का निर्माण किया जा रहा था। शनिवार को अचानक निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसके साथ ही वहां लगाए गए तीन भारी गार्डर भी नीचे आ गिरे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गिरने वाले प्रत्येक गार्डर की लंबाई 50 फीट से अधिक थी। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की सूचना तत्काल रेलवे विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। 
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रांत अधिकारी, डीवाईएसपी और रेलवे विभाग के कई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल यह पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है कि ब्रिज का हिस्सा किन कारणों से ढहा। रेलवे विभाग ने भी पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। वेस्टर्न रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनुभव सक्सेना ने बताया कि अडास गांव और वडोदरा स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 250 पर सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे अपने सभी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभव सक्सेना ने कहा कि यह एक छोटी घटना है, जिसमें ब्रिज का एप्रोच गार्डर प्रभावित हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परियोजना को समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जाएगा। जब उनसे निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी और संभावित कार्रवाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता परियोजना को पूरा करना और घटना की जांच करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल रेलवे विभाग और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed