फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: An undertrial prisoner in Gujarat committed suicide by hanging himself in the barrack's toilet; was a

Gujarat: गुजरात में विचाराधीन कैदी ने बैरक के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की; पॉक्सो मामले में था आरोपी

Sun, 13 Oct 2024 03:25 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 13 Oct 2024 03:25 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर उप-जेल में बंद 24 वर्षीय विचाराधीन कैदी ने बैरक के शौचालय में फांसी लगातार कथित तौर पर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कैदी पर नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोप लगा हुआ था। 

विज्ञापन
Gujarat: An undertrial prisoner in Gujarat committed suicide by hanging himself in the barrack's toilet; was a
कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : Freepik

विस्तार

गुजरात के साबरकांठा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हिम्मतनगर उप-जेल में बंद 24 वर्षीय विचाराधीन कैदी ने बैरक के शौचालय में फांसी लगातार कथित तौर पर आत्म हत्या कर ली। कैदी के ऊपर नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोप था। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार सुबह हुई और हिम्मतनगर बी-डिवीजन पुलिस स्टेशन की स्टेशन डायरी में बाद में इसकी प्रविष्टि की गई।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने दी जानकारी
हिम्मतनगर जिला जेल के जिला जेल अधीक्षक जे जी चावड़ा ने बताया कि शनिवार सुबह जब कैदी नाश्ते के लिए लाइन में लगे थे, तब विपुल मथासुलिया ने बैरक की पहली मंजिल पर एक शौचालय के वेंटिलेटर से बंधी रस्सी से फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


दुष्कर्म का लगा था आरोप
बता दें कि आत्महत्या करने वाले आरोपी युवा मथासुलिया पर एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप था और उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पीओसीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बारे में जेल अधीक्षक ने आगे बताया कि वह जुलाई से उप-जेल में बंद था। अधिकारी ने बताया कि इस कदम का कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि शव को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए अहमदाबाद भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed