{"_id":"652c68326554b12e2d03d345","slug":"gujarat-amit-shah-reached-bahuchar-mata-temple-navratra-first-day-visited-with-family-offered-prayers-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: नवरात्र के पहले दिन बहुचर माता मंदिर पहुंचे अमित शाह, परिवार संग दर्शन कर की पूजा अर्चना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: नवरात्र के पहले दिन बहुचर माता मंदिर पहुंचे अमित शाह, परिवार संग दर्शन कर की पूजा अर्चना
Mon, 16 Oct 2023 04:01 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 04:01 AM IST
सार
इस पावन पर्व पर पहले दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ माता रानी के दर्शन किए। वह गुजरात में बहुचर माता मंदिर पहुंचे। अमित शाह ने मंदिर में अपने परिवार के साथ मां के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
बहुचर माता मंदिर में अमित शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से प्रारंभ हो चुका है, ऐसे में हर मंदिर और गली-गली में झाकियां सज चुकी हैं। वहीं, इस पावन पर्व पर पहले दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ माता रानी के दर्शन किए। वह गुजरात के गांधीनगर स्थित बहुचर माता मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
#WATCH | Gujarat: Union Home Minister Amit Shah along with his family visited and offered prayers at Bahuchar Mata Mandir, in Gandhinagar. pic.twitter.com/BNgBsJyhq3
— ANI (@ANI) October 15, 2023विज्ञापन
दर्शन कर की पूजा
अमित शाह ने मंदिर में अपने परिवार के साथ मां के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। मंदिर में उपस्थित पुजारियों ने उनसे पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई। वीडियो में साफ देखा सकता है कि वह मैहरून रंग का कुर्ता पहने हुए हैं और उनके साथ उनके बेटे जय शाह भी मौजूद हैं। वह गोल्डन रंग का कुर्ता पहने हुए हैं और अपने परिवार के साथ दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah attends the 'Kesariya Garba' program organised by Sahay Foundation in Gandhinagar, Gujarat#Navratri pic.twitter.com/7oOGqrwCqe
— ANI (@ANI) October 15, 2023
कई गरबा कार्यक्रमों में की शिरकत
इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कई गरबा कार्यक्रमों में भी भाग लिया। वह गांधीनगर में सहाय फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'केसरिया गरबा' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गांधीनगर में 'युवा मंडल स्ट्रीट गरबा' कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।