फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Ahmedabad Lift Collapsed, Many Dead and Injured

गुजरात में बड़ा हादसा: अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, सात लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Wed, 14 Sep 2022 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Sep 2022 02:58 PM IST
सार

गुजरात के अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक टूटकर गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Gujarat Ahmedabad Lift Collapsed, Many Dead and Injured
अहमदाबाद में लिफ्ट टूटी

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक टूटकर गिर गई जिससे सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। निर्माणाधीन इमारत की यह लिफ्ट टूटकर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में घटना अहमदाबाद में विश्वविद्यालय के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान अचानक सातवीं मंजिल की लिफ्ट टूट गई और सात मजदूरों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बिल्डर ने दो घंटे बाद दी घटना की सूचना: महापौर
वहीं अहमदाबाद के महापौर के.जे. परमार ने कहा है कि ये घटना 9:30 बजे के आस-पास हुई। इमारत के बिल्डर ने इस बात को छुपाया और 11:30 के बाद पुलिस को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम आकलन करेंगे कि क्या उन्होंने नगर निगम के नियमों और विनियमों को तोड़ा है, हम जांच करेंगे कि क्या किसी ने गलत बिल्डिंग प्लान पारित किया है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed