{"_id":"632180e2ed83de4c40794335","slug":"gujarat-ahmedabad-lift-accident-many-dead-and-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में बड़ा हादसा: अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, सात लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में बड़ा हादसा: अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, सात लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल
Wed, 14 Sep 2022 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:58 PM IST
सार
गुजरात के अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक टूटकर गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
अहमदाबाद में लिफ्ट टूटी
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक टूटकर गिर गई जिससे सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। निर्माणाधीन इमारत की यह लिफ्ट टूटकर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में घटना अहमदाबाद में विश्वविद्यालय के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान अचानक सातवीं मंजिल की लिफ्ट टूट गई और सात मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिल्डर ने दो घंटे बाद दी घटना की सूचना: महापौर
वहीं अहमदाबाद के महापौर के.जे. परमार ने कहा है कि ये घटना 9:30 बजे के आस-पास हुई। इमारत के बिल्डर ने इस बात को छुपाया और 11:30 के बाद पुलिस को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम आकलन करेंगे कि क्या उन्होंने नगर निगम के नियमों और विनियमों को तोड़ा है, हम जांच करेंगे कि क्या किसी ने गलत बिल्डिंग प्लान पारित किया है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन