फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: After the attack on the AAPs convoy, Arvind Kejriwal talks to Chief Minister Vijay Rupani

गुजरात : आप के काफिले पर हमले के बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से की बात

Thu, 01 Jul 2021 03:37 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 03:37 AM IST
सार

  • गुजरात के जूनागढ़ जिले में आप पार्टी पर हुए हमले के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
Gujarat: After the attack on the AAPs convoy, Arvind Kejriwal talks to Chief Minister Vijay Rupani
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गुजरात के जूनागढ़ जिले में हमला किया गया।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


वहीं, आप की गुजरात ईकाई ने आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे, हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है। आप ने कहा कि 'जन संवेदना यात्रा' के आयोजन के दौरान आप नेताओं इसुदान गढ़वी, प्रवीण राम, महेश सवानी और अन्य के काफिले पर बुधवार शाम जूनागढ़ में हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया, ये हिंसा आपकी बौखलाहट है, आपकी हार है। लोगों को अच्छी सहूलियतें देकर उनका दिल जीतिए, विपक्ष पर हमले कराकर उन्हें डराइए मत। ये लोग डरने वाले नहीं।


केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात करने की कोशिश की। बाद में उन्होंने ट्वीट किया, विजय रूपाणी से बात की और उनसे प्राथमिकी दर्ज कराने, दोषियों की गिरफ्तारी करने तथा आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। पुलिस नियंत्रण कक्ष से अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed