{"_id":"6295b134273c6a3bf22584ef","slug":"gujarat-accident-news-auto-rickshaw-and-bus-collide-five-including-one-child-and-three-women-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Accident News: ऑटो-रिक्शा व बस में हुई टक्कर, एक बच्चे व तीन महिलाओं समेत पांच की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Accident News: ऑटो-रिक्शा व बस में हुई टक्कर, एक बच्चे व तीन महिलाओं समेत पांच की मौत
Tue, 31 May 2022 11:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 May 2022 11:40 AM IST
सार
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के बनासकांठा में सोमवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और ऑटोरिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। धनेरा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर विंचीवाड़ी गांव के पास हुआ। अधिकारी ने बताया कि मिनी बस राजस्थान की ओर से आ रही थी, तभी उसकी ऑटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम
अधिकारियों ने बताया कि बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सड़क हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें दो अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन