{"_id":"64b88bdd6fa138fcb2080797","slug":"gujarat-accident-high-speed-jaguar-hits-people-in-ahmedabad-nine-people-died-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Accident: अहमदाबाद में तेज रफ्तार जगुआर ने भीड़ को कुचला, हादसे में पुलिस जवान सहित नौ लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Accident: अहमदाबाद में तेज रफ्तार जगुआर ने भीड़ को कुचला, हादसे में पुलिस जवान सहित नौ लोगों की मौत
Thu, 20 Jul 2023 07:34 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 20 Jul 2023 07:34 AM IST
सार
गुजरात पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के एसजी हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर एक ट्रक ने थार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण मौके पर भीड़ लग गई थी। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार जगुआर कार आ रही थी।
विज्ञापन
अहमदाबाद में सड़क हादसा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे को देखने रुके लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हैं। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद में सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर एक डंपर ने एसयूवी को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण मौके पर भीड़ लग गई थी।
एक पुलिस कॉन्सटेबल की मौत
इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार जगुआर कार आ रही थी। लापरवाही के कारण कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों की सूची में एक पुलिस कॉन्सटेबल और एक होमगार्ड जवान भी शामिल हैं। वहीं करीब 13 लोग घायल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवा शामिल थे।
देर रात की घटना
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सरखेज-गांधीनगर (एसजी) हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर देर रात करीब 1:15 बजे हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब लग्जरी कार भीड़ में घुसी तो कई लोग घटनास्थल से करीब 20 से 25 फीट दूर जा गिरे थे।

#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | An accident took place at the ISKCON flyover on Sarkhej-Gandhinagar (SG) highway. pic.twitter.com/r4r9ghl3VF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 20, 2023