{"_id":"63d111b5e0b41628d33bd25e","slug":"gujarat-acb-booked-158-govt-employees-last-year-policemen-top-the-list-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: एसीबी ने पिछले साल 158 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए मामले, गृह विभाग के 43 कर्मचारी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: एसीबी ने पिछले साल 158 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए मामले, गृह विभाग के 43 कर्मचारी शामिल
Wed, 25 Jan 2023 04:55 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:55 PM IST
सार
राज्य पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि एसीबी ने 2022 में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज किए, जो 2021 की तुलना में तीन ज्यादा हैं।
विज्ञापन
ACB Gujarat
- फोटो : acb.gujarat.gov.in
विस्तार
गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पिछले साल राज्य और केंद्र सरकार के 158 कर्मचारियों समेत 252 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्य पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि एसीबी ने 2022 में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज किए, जो 2021 की तुलना में तीन ज्यादा हैं।
विज्ञापन
158 सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञप्ति में कहा गया है, पिछले साल जिन 252 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, उनमें से 94 निजी व्यक्ति थे, जो आमतौर पर बिचौलियों के रूप में काम करते थे, जबकि 158 सरकारी कर्मचारी थे, जिनमें केंद्र सरकार के 13 कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
पकड़े गए प्रथम श्रेणी के एक और द्वितीय श्रेणी के तीस अधिकारी
एसीबी द्वारा पकड़े गए अधिकारियों में एक प्रथम श्रेणी अधिकारी और 30 द्वितीय श्रेणी के अधिकारी शामिल थे। इसमें कहा गया है कि एजेंसी ने राज्य सरकार के पांच कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किए और उनके पास से 4.52 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया।
गृह विभाग के सबसे ज्यादा कर्मचारियों के मामले दर्ज
पिछले साल एसीबी द्वारा जिन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए, उनमें गृह विभाग के सबसे ज्यादा 43 कर्मचारी हैं। इसके बाद राजस्व विभाग के 20 और पंचायत, ग्रामीण आवास और ग्रामीण विकास विभाग के 17 कर्मचारी शामिल हैं।