फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: A teenager dies of electrocution on the roof of a train while recording a video for Instagram.

गुजरात : एक किशोर इंस्टाग्राम पर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ट्रेन पर चढ़ा, बिजली का करंट लगने से मौत

Wed, 24 Nov 2021 02:09 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 24 Nov 2021 02:09 AM IST
सार

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रेम पंचकल (15) सोमवार शाम साबरमती यार्ड में स्थित मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर वीडियो रिकॉर्ड करते समय एक हाई वोल्टेज ओवरहेड तार के संपर्क में आ गया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Gujarat: A teenager dies of electrocution on the roof of a train while recording a video for Instagram.
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ने के बाद एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई और उसे बिजली का करंट लग गया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रेम पंचकल (15) सोमवार शाम साबरमती यार्ड में स्थित मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर एक हाई वोल्टेज ओवरहेड तार के संपर्क में आ गया था। वह यहां रानिप इलाके से अपने दोस्त के साथ वहां आया था।
विज्ञापन


करंट के लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और तुरंत मर गया। उसके दोस्त ने कहा है कि पांचाल वैगन की छत पर चढ़कर मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed