फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: a Army man was beaten up by policemen in Junagadh district, two policemen suspended

गुजरात: जूनागढ़ जिले में सेना के जवान को पुलिसकर्मियों ने डंडे से पीटा, दो पुलिस जवान सस्पेंड

Sat, 04 Sep 2021 06:16 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जूनागढ़
पीटीआई, जूनागढ़ Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 06:16 AM IST
सार

  • पुलिसकर्मी सेना के इस जवान को पुलिसकर्मियों और गांववालों की मौजूदगी में डंडे से पीटा
  • अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो पुलिस जवानों को किया सस्पेंड

विज्ञापन
Gujarat: a Army man was beaten up by policemen in Junagadh district, two policemen suspended
जूनागढ़ पुलिस सेना के एक जवान को पीटते हुए - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के जूनागढ़ जिले में सेना के एक जवान को पुलिसकर्मियों द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियों में दो पुलिसकर्मियों ने एक आर्मी जवान को डंडे से बुरी तरह से पीटा गया है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सख्त कार्रवाई की गई है। इसके तहत घटना में शामिल दो पुलिस जवानों को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। जिन दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है उनके नाम राजेश बांधिया और चेतन मकवाना बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जूनागढ़ एसपी रवि तेजा वसमसेट्टी के आदेश पर इन्हें बांटवा पुलिस थाने से अटैच कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अगस्त की रात का है मामला
सोशल मीडिया पर जो वीडियो है वह 29 अगस्त की रात का है। यह मनावदार तालुका के पदर्दी गांव बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसवाले सेना के एक जवान को बुरी तरह से मार रहे हैं।


अधिकारियों ने सेना के जवान का नाम कान्हाभाई केशवाला बताया है। वह कुछ ही दिन पहले छुट्टी पर अपने गांव आया था। दोनों पुलिसकर्मी सेना के इस जवान को अन्य पुलिसकर्मियों और गांववालों की मौजूदगी में डंडे से पीट रहे हैं। साथ ही उनके ऊपर घूंसे भी बरसाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed