{"_id":"5ae631b54f1c1b58098b6fdb","slug":"gujarat-450-dalits-adopt-buddhism-after-threatened-by-cow-vigilantes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: 450 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म, गोहत्या के नाम पर प्रताड़ित किए जाने को बताया वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: 450 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म, गोहत्या के नाम पर प्रताड़ित किए जाने को बताया वजह
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में हिंदू समुदाय में अपमानित किए जाने से क्षुब्ध करीब 450 दलितों ने बौद्ध धर्म अपना लिया। दो साल पहले गिर सोमनाथ जिले की ऊना तहसील में समुदाय के चार लोगों को कथित गोरक्षकों ने बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के बाद दलित परिवारों ने कहा कि हिंदू धर्म में हमें सम्मान नहीं मिला और हिंदुओं ने हमें नहीं अपनाया इसलिए हमने बौद्ध धर्म अपनाया है। इस मौके पर सौराष्ट्र क्षेत्र के हजारों दलितों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रविवार को ऊना में बड़ी संख्या में दलित परिवार इकट्ठा हुए और पूरे रीति रिवाज से बौद्ध धर्म अपनाया। इन परिवारों ने बौद्ध धर्म अपनाने का फैसला क्यों लिया, इस सवाल पर उनका कहना था कि हिंदुओं ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। दलित परिवारों ने कहा, ‘हमें हिंदू नहीं माना जाता और मंदिरों में भी घुसने नहीं दिया जाता। यही वजह है कि हमने बौद्ध धर्म स्वीकार किया है।’
विज्ञापन