फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat 43 thousand soldiers to be deployed in six cities of the state during the civic elections

गुजरात: छह शहरों में 21 फरवरी को होंगे निकाय चुनाव, 43 हजार जवान रखेंगे चप्पे-चप्पे पर नजर

Sat, 20 Feb 2021 12:12 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 20 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gujarat 43 thousand soldiers to be deployed in six cities of the state during the civic elections
गुजरात के छह शहरों में छह शहरों में तैनात होंगे 43 हजार जवान - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के छह शहरों में 21 फरवरी को नगर निकाय चुनाव होंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारियां की जा रही हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने बताया कि चुनाव के दौरान सभी छह शहरों में 43 हजार जवान तैनात किए जाएंगे, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। 

विज्ञापन

इन शहरों में होंगे निकाय चुनाव

जानकारी के मुताबिक, गुजरात के छह बड़े शहरों अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर और जामनगर में 21 फरवरी को नगर निकाय चुनाव होंगे। इन चुनावों की मतगणना 23 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने दी यह जानकारी

डीजीपी भाटिया ने बताया कि चुनाव के दौरान नियमित यूनिट के 25 हजार पुलिसकर्मियों, होमगार्ड के 15 हजार जवानों और राज्य रिजर्व पुलिस बल के 3 हजार पुलिसकर्मियों को सभी छह शहरों में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन

आठ करोड़ की शराब जब्त

उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान राज्य में शराब तस्करी जोरों पर है। डीजीपी के मुताबिक, निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद से पुलिस अब तक करीब आठ करोड़ रुपये की शराब जब्त कर चुकी है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पिछले महीने से अब तक 48 हजार से अधिक लाइसेंसधारी शस्त्रों को अस्थायी तौर पर जब्त किया गया है। उनका कहना है कि संवेदनशील मतदान बूथों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed