फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: 3-year-old girl falls into borewell, rescue ops underway

Gujarat: 30 फीट गहरे बोरवेल से निकाली गई बच्ची ने तोड़ा दम, डॉक्टर ने कहा- ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत

Tue, 02 Jan 2024 06:06 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 06:06 AM IST
सार

गुजरात के रण गांव में बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ अधिकारी ने बताया कि बच्ची अभी बेहोशी की हालत में हैं, उसका इलाज जारी हैं। 

विज्ञापन
Gujarat: 3-year-old girl falls into borewell, rescue ops underway
बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बचाया गया - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के द्वारका जिले में स्थित रण गांव में उस वक्त अफरा-तफरी तब मच गई जब ढाई साल की बच्ची खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी, लेकिन भारतीय सेना के जवानों और एनडीआरएफ दल के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बच्ची को बाहर निकाल लिया। हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया। डिप्टी कलेक्टर एचबी भगोरा ने बताया कि रण गांव में दोपहर एक बजे खेलते समय बच्ची बोरवेल में जा गिरी थी। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम और अग्निशमन कर्मियों की बचाव टीमें मौजूद थी। घटनास्थल पर एक एम्बुलेंस को एक्शन मोड पर रखा गया था। 
विज्ञापन

  पीएम रिपोर्ट के बाद साफ होगा मौत का कारण
खंभालिया जनरल अस्पताल के आरएमओ केतन भारती ने बताया कि लड़की को रात करीब 10.15 बजे यहां लाया गया था। वह मृत थी। उसे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाई थी, जिस वजह से उसकी मौत हुई थी। हालांकि, असली कारण तो अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती
एनडीआरएफ बटालियन वडोदरा के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने कहा कि सेना, नागरिक सुरक्षा, नागरिक पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ ने मिलकर बोरवेल में गिरी लड़की को बचाने के लिए काम किया। बच्ची को सिविल अस्पताल भेजा गया है और वह बेहोशी की हालत में है, डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे हैं।

ग्रीन कॉरिडोर के जरिए अस्पताल पहुंचाया- नितेश पांडे
द्वारका के एसपी नितेश पांडे ने कहा कि दोपहर एक बजे हमें सूचना मिली कि कल्याणपुर तहसील के रण गांव में एक बच्ची बोरवेल में गिर गई है। स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। संयुक्त प्रयासों से बच्ची को आठ घंटे के बाद बचाया गया है। हमने बच्ची को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए अस्पताल पहुंचाया हैं, एम्बुलेंस की सुचारू आवाजाही के लिए बनाया गया था।


कैसे गिरी बच्ची बोरवेल में?
गौरतलब है कि दोपहर एक बजे बच्ची खेलते-खेलते खुले बोरवेल के पास जा पहुंची। इस दौरान धीरे-धीरे वह बोरवेल के होल के पास जा पहुंची और अचानक वह 30 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी। जिसके बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान तमाम पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर जा पहुंचे। यह हादसा गुजरात के द्वारका जिले में स्थित रण गांव में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed