फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: 22-year-old man allegedly beaten up by five youths after they inquired about his name

गुजरात: युवक का आरोप पांच लोगों ने पहले पूछा नाम फिर की बुरी तरह पिटाई

Tue, 30 Jul 2019 09:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 30 Jul 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Gujarat: 22-year-old man allegedly beaten up by five youths after they inquired about his name
सांकेतिक तस्वीर

गुजरात के भरुच में एक 22 साल के युवक से कथित तौर पर पहले नाम पूछा गया और फिर पांच लोगों के समूह ने उसकी पिटाई कर दी। यह घटना शनिवार को घटित हुई। भरुच पुलिस ने रविवार को शिकायत दर्ज की और वह आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित युवक का नाम फैसल खान है और वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट के इंदिरा नगर का रहने वाला है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार घटना शनिवार को उस समय घटी जब फैसल अपने कार्यस्थल से हार्डवेयर की दुकान पर कुछ खरीदने के लिए जा रहा था। फैसल भरूच के जोलवा गांव में टायर बनाने वाली कंपनी में काम करता है। वह सुपरवाइजर के तौर पर छह जुलाई को कंपनी में शामिल हुआ था। उसने बताया कि मैं बाइक से निकला और 100 मीटर के बाद मुझे पांच युवक एक अन्य युवक के साथ बहस करते हुए दिखाई दिए। मैंने उस तरफ ध्यान न देते हुए साइड से निकलने की कोशिश की। तभी स्थानीय भाषा बोलने वाले एक शख्स ने मुझे पकड़ लिया और मुझसे मेरा नाम पूछा।
विज्ञापन


फैसल ने बताया, 'जब मैंने अपना नाम बताया तो उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं किस कंपनी में काम करता हूं। मैंने उन्हें कंपनी का अड्रेस दिया। इसी बीच तीन लोगों ने मुझे थप्पड़ मारे। जब मैंने उनसे अपनी गलती पूछी तो उन्होंने मुझे मुट्ठी से मारा। किसी तरह मैं अपनी बाइक की मदद से वहां से भागा। मैं थोड़ी दूरी पर छिप गया और अपने एक साथी इम्तियाज शेख को घटना के बारे में सूचित किया। जब पांच में से तीन लोग स्थल से चले गए तो मैंने सुरक्षित तरीके से कंपनी वापस जाने का सोचा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसल के अनुसार दो युवकों ने फिर उसे रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसने कहा, 'मैंने अपने बचाव में बेल्ट निकाली लेकिन उन्होंने उसे छीन लिया और मेरी उससे पिटाई कर दी। मैं बाइक से वहां से भागा और कंपनी के गेट पर पहुंचा। उन्होंने मेरा पीछा किया और फिर मुझे पीटा। कंपनी के सुरक्षाकर्मी मेरी मदद करने के बजाए वहां से भाग गए। इसी बीच तीन अन्य युवक भी वहां पहुंचे और उन्होंने मुझे एक ऑटो में बैठाया। इसके बाद मुझे एक सुनसान जगह पर पीटा। जब वह थक गए तो मुझे वहां छोड़ दिया।'


फैसल ने अपने साथियों को फोन किया जो उसे भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल ले गए। अस्पताल प्रशासन ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। दहेज पुलिस कर्मी रविवार को अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज किए। इसके बाद पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 114 and 506(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फैसल को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह मुंबई स्थित अपने घर वापस चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed