फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: 17 visa consultancy firms raided over document irregularity complaints

Gujarat: दस्तावेजों में अनियमितता की शिकायत, 17 वीजा कंसल्टेंसी कंपनियों पर छापेमारी; जब्त किए पासपोर्ट

Sat, 16 Dec 2023 11:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 16 Dec 2023 11:17 PM IST
सार

Gujarat: दस्तावेजों में अनियमितता की शिकायत के बाद गुजरात पुलिस ने सत्रह कंसल्टेंसी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की है और दस्तावेजों और पासपोर्ट को जब्त किया है। 

विज्ञापन
Gujarat: 17 visa consultancy firms raided over document irregularity complaints
वीजा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गुजरात पुलिस ने शनिवार को वीजा हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की शिकायतों पर कार्रवाई की। पुलिस ने अहमदाबाद, गांधीनगर और वडोदरा में 17 आव्रजन परामर्श कंपनियों पर छापेमारी की। इस दौरान पासपोर्ट तथा कंप्यूटर हार्डवेयर जब्त किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

सत्रह टीमों ने 17 कार्यालयों पर की छापेमारी
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी अपराध) राजकुमार पांडियन ने बताया कि राज्य सीआईडी के कर्मियों द्वारा एक महीने की निगरानी के बाद छापे मारे गए। उन्होंने कहा, 'वीजा एजेंटों के 17 कार्यालयों पर संयुक्त छापेमारी की गई। हमने 27 पासपोर्ट, पासपोर्ट की 182 प्रतियां, 53 कंप्यूटर और हार्ड ड्राइव, 79 मार्कशीट और अन्य दस्तावेज जब्त किए। शुक्रवार को 17 टीमों ने 50 से अधिक पुलिसकर्मियों और कंप्यूटर विशेषज्ञों, एक एसपी और चार डिप्टी एसपी ने मिलकर छापेमारी की।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट, कंप्यूटर और हार्ड ड्राइव जब्त
उन्होंने कहा कि कई वीजा परामर्श कंपनियां इस शिकायत के बाद जांच के दायरे में हैं कि विदेश, विशेष रूप से अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जाने वाले लोगों को वीजा हासिल करने में मदद के लिए इन कंसल्टेंसी फर्मों को भारी राशि का भुगतान करने के बावजूद विदेशों में हवाई अड्डों से भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया। पांडियन ने कहा कि छापेमारी के दौरान अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों की मार्कशीट, पासपोर्ट और पासपोर्ट की प्रतियां, स्टांप, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और 5.5 लाख रुपये नकद सहित अन्य चीजें जब्त की गईं।

विज्ञापन

फोरेंसिक लैब में भेजे गए दस्तावेज और सामग्री
उन्होंने कहा, जिन फर्मों पर छापे मारे गए, उनमें से दो पर शराब की बोतलें भी मिलीं। गुजरात में सख्त शराबबंदी नीति है। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों और वस्तुओं को उनकी प्रामाणिकता की जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पांडियन ने कहा, 'इन फर्मों ने मुख्य रूप से अन्य राज्यों में स्थित विश्वविद्यालयों की नकली मार्कशीट का इस्तेमाल किया और आईईएलटीएस और अन्य ऐसे परीक्षणों के स्कोर को भी संशोधित किया, जो कुछ देशों के वीजा के लिए आवश्यक हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed