{"_id":"614670012271ea20e7267074","slug":"gujarat-11-year-old-girl-flora-asodia-suffering-from-a-brain-tumor-was-made-ahmedabad-collector-for-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 11 साल की बच्ची को एक दिन के लिए बनाया गया अहमदाबाद का कलेक्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 11 साल की बच्ची को एक दिन के लिए बनाया गया अहमदाबाद का कलेक्टर
Sun, 19 Sep 2021 05:04 AM IST
Kuldeep Singh
एएनआई डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
एएनआई डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 19 Sep 2021 05:04 AM IST
विज्ञापन
फ्लोरा असोदिया
- फोटो : twitter@ANI
गुजरात में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक 11 साल की बच्ची फ्लोरा असोदिया को शनिवार को एक दिन के लिए अहमदाबाद का कलेक्टर बनाया गया। अहमदाबाद के कलेक्टर संदीप सांगले ने कहा, अगस्त में उसकी सर्जरी हुई। हमें मेक-ए-विश फाउंडेशन से एक संदेश मिला कि फ्लोरा कलेक्टर बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप सांगले ने कहा, हमने फ्लोरा के माता-पिता से एक दिन के लिए कलेक्टर बनाने के लिए संपर्क किया, लेकिन वे अनिच्छुक थे क्योंकि सर्जरी के बाद बच्ची फ्लोरा की हालत बिगड़ गई लेकिन आखिरकार हम उन्हें मनाने में सफल रहे। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह भविष्य में कलेक्टर बने।
विज्ञापन