{"_id":"668d51dfe98440e41601d5b7","slug":"guj-cops-register-fir-over-deepfake-video-of-nirmala-sitharaman-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepfake Video: निर्मला सीतारमण के डीपफेक वीडियो को लेकर एफआईआर; गुजरात पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Deepfake Video: निर्मला सीतारमण के डीपफेक वीडियो को लेकर एफआईआर; गुजरात पुलिस की कार्रवाई
Tue, 09 Jul 2024 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 09 Jul 2024 08:36 PM IST
सार
वीडियो क्लिप में सीतारमण कथित तौर पर मीडिया से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को गोपनिया सूचना टैक्स बता रही हैं।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात पुलिस ने जीएसटी पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का डीपफेक वीडियो शेयर करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राज्य के मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वीडियो क्लिप में सीतारमण कथित तौर पर मीडिया से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को गोपनिया सूचना टैक्स बता रही हैं। इसे चिराग पटेल नामक व्यक्ति ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया था। एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल के मुताबिक, पटेल यूएसए में रहते हैं।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि नागरिकों को गुमराह करने के लिए डीप फेक वीडियो फैलाने का भ्रामक कृत्य घृणित है। उन्होंने ट्वीट किया, 'गुजरात पुलिस ने इस डीप फेक वीडियो को फैलाने के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नागरिकों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। आइए हम इस तरह की जोड़-तोड़ वाली रणनीति का शिकार न बनें और अपने डिजिटल स्पेस में सच्चाई और जवाबदेही को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन