{"_id":"634e779d2c18d405c612426c","slug":"guinness-world-records-declares-monday-as-worst-day-of-the-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monday: 'सोमवार' सप्ताह का सबसे खराब दिन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर की इसकी घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monday: 'सोमवार' सप्ताह का सबसे खराब दिन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर की इसकी घोषणा
Tue, 18 Oct 2022 03:29 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:29 PM IST
सार
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा कि हम आधिकारिक तौर पर सोमवार को सप्ताह के सबसे खराब दिन का रिकॉर्ड दे रहे हैं।
विज्ञापन
Monday
- फोटो : Pixabay
विस्तार
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन घोषित कर दिया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा कि हम आधिकारिक तौर पर सोमवार को सप्ताह के सबसे खराब दिन का रिकॉर्ड दे रहे हैं। इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई लोग असमंजस में पड़ गए और सोचने लगे आखिर ऐसा क्यो? कई यूजर ने सवाल दागते हुए पूछा कि मंगलवार-बुधवार क्यों नहीं? कुछ ने कहा कि जिसकी सोमवार को छुट्टी रहती है उसका क्या? हालांकि, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इन सभी सवालों का जवाब भी दे दिया है।
विज्ञापन
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने बताया कारण
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने बताया कि असल में सोमवार का नंबर शनिवार और रविवार के बाद आता है मतलब दो छुट्टियों के बाद आता है। इस दिन लोग दफ्तर या अन्य काम की जगहों पर जाने में आलस्य महसूस करते हैं। कई बार तो सोशल मीडिया पर लोग लिख भी देते हैं कि सोमवार को काम का बहुत लोड रहेगा। आज काम का बहुत दबाव रहने वाला है। इसी को ध्यान में रखकर गिनीज बुक ने ऐसा लिखा दिया। गिनीज बुक के अनुसार बहुत कम लोगों की छुट्टी सोमवार को होती है तो ऐसे में अधिकांश लोग सोमवार को काम निपटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यूजर ने लिए मजे
इस ट्वीट को अभी तक चार लाख से ज्यादा लोगों से लाइक्स और 75 हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसकी घोषणा करने में आपका काफी समय लग गया'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसलिए मैं सोमवार को ही छुट्टी ले लेता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप सही कह रहे हैं क्योंकि दो दिन आराम के बाद काम पर लौटने में आलस्य महसूस होती है।