विज्ञान महोत्सव : रेडियो किट असेंबलिंग का बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अधिकांश छात्रों ने एक साथ रेडियो किट असेंबलिंग करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
आईआईएसएफ की आयोजन समिति के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले 490 छात्रों में से 268 छात्र निर्धारित किए गए घंटों में प्रक्रिया को पूरा करने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि शहर और जिलों से आए छात्रों ने दो घंटों में साइंस सिटी एक्सपो में एक कार्यक्रम में यह उपलब्धि हासिल की।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक प्रतिनिधि ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन को छात्रों की ओर से एक प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मंत्री हर्षवर्धन ने ‘युवा वैज्ञानिक दिमाग’ को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें सभी छात्रों पर गर्व है। आईआईएसएफ के पहले दिन मंगलवार को खगोल भौतिकी के प्रशिक्षण में एक साथ 1,598 छात्रों की भागीदारी और स्पेक्ट्रोस्कोप का इस्तेमाल करते हुए सबसे बड़ी कक्षा आयोजित होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
‘Guinness World Record of Most students assembling Radio kits’ created with the participation of over 400 students,at India International Science Festival #IISF2019
Union Minster @drharshvardhan dedicates the award to CV Raman & Jagadish Chandra Bose pic.twitter.com/6LdIAee3vY— All India Radio News (@airnewsalerts) November 7, 2019