फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guidelines for Sabarimala temple, Sabarimala Temple to open for devotees on 16 october,

केरलः मासिक पूजा के लिए 16 अक्तूबर से खुलेगा सबरीमाला मंदिर, इन नियमों का करना होगा पालन

Sat, 10 Oct 2020 11:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 10 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Guidelines for Sabarimala temple, Sabarimala Temple to open for devotees on 16 october,
सबरीमाला मंदिर - फोटो : पीटीआई

कोरोना काल के बीच केरल के सबरीमाला मंदिर को 16 अक्तूबर की शाम को मासिक पांच दिवसीय पूजा के लिए खोला जाएगा। मंदिर के संचालक त्रावणकोर देवसोम बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। वहीं मंदिर में प्रवेश के लिए कुछ कड़े कानून बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत एक समय में केवल 250 व्यक्तियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।

विज्ञापन


मंदिर के लिए चढ़ाई सिर्फ स्वामी अयप्पा रोड से ही होगी। अन्नदानम के लिए पेपर प्लेट्स की व्यवस्था रहेगी। पानी के लिए 100 रुपये में स्टील बोलतें उपलब्ध रहेंगी। बोतल वापस करने पर लोगों को 100 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


नहाने पर रोक
पंपा में भक्तों को नहाने पर रोक होगी। इसके साथ ही 16 नवंबर से शुरू होने वाले मंडलम मकरविलक्कू के दौरान भी लोगों के यहां नहाने पर पाबंदी होगी। केरल वॉटर अथॉरिटी और सिंचाई विभाग की तरफ से लोगों के नहाने के लिए शावर्स लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की रिपोर्ट होगी जरूरी
राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने कहा कि कर्मचारियों, अधिकारियों और श्रद्धालुओं को कोरोना के मद्देनजर प्रबंधन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। श्रद्धालुओं की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए तब ही प्रवेश मिलेगा। यह रिपोर्ट पंपा पहुंचने के 48 घंटे के भीतर की होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed