फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gst rates will be further trimmed, hints out finance minister arun jaitely

GST रेट में आगे भी हो सकती है कटौती, जेटली ने खारिज किया कांग्रेस का ये दावा

Tue, 14 Nov 2017 09:06 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 14 Nov 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
gst rates will be further trimmed, hints out finance minister arun jaitely
arun-jaitley

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें पार्टी ने कहा था कि चुनाव ने सरकार को 200 वस्तुओं के जीएसटी दरों में कटौती करने को मजबूर कर दिया। जेटली ने कहा कि जीएसटी की दरों में कटौती के लिए तीन-चार महीने से काम चल रहा था। इसे किसी चुनाव या राजनीतिक मजबूरी से जोड़कर देखना ‘बचकानी राजनीति’ है। 

विज्ञापन


सभी करों को एक स्लैब में करने की राहुल गांधी की मांग को खारिज करते हुए जेटली ने कहा कि आगे भी कर में कटौती की गुंजाइश है। लेकिन इसका फैसला वित्त विभाग और जीएसटी परिषद करेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि फिटमेंट कमेटी के सुझाव पर जीएसटी काउंसिल ने वस्तुओं के कर में कटौती का फैसला लिया था। यह पूरी तरह जीएसटी काउंसिल का सर्वसम्मत फैसला था।
विज्ञापन


पढ़ें- जीएसटी और नोटबंदी वापस लो: राजद अध्यक्ष लालू यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिवसेना ने भी कसा था तंज

केंद्र और महाराष्ट्र की सत्ता में सहयोगी पार्टी शिवसेना ने जीएसटी को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा है कि गुजरात चुनाव में हार से बचने के लिए जीएसटी दरों में कटौती की गई है। बीजेपी पर व्यंग्य कसते हुए शिवसेना ने कहा था कि ये लोग किसी भी मुद्दे पर राजनीतिक लाभ उठाने में माहिर हैं।


शिवसेना ने अपने मुखपत्र में ‘क्यों झुके ये बताओ’ शीर्षक के तहत सोमवार को प्रकाशित संपादकीय में लिखा है कि कल तक सरकार जीएसटी को अभेद्य बता रही थी लेकिन, अब यू टर्न ले लिया है। उसके बाद यह ढोल पीटा जा रहा है कि इससे छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी। शिवसेना ने कहा है कि जीएसटी में कदम पीछे खींचना चुनाव पूर्व भ्रष्टाचार है। यह छोटे व्यापारियों की मूंछ पर मक्खन लगाने की हरकत है। 

शिवसेना ने दावा किया कि बीजेपी नेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा है। जीएसटी को लेकर देश में आक्रोश पनपा तो गुजरात के व्यापारी सड़कों पर उतरे। व्यापारियों ने लाठियां खाईं लेकिन जब भाजपा को लगा कि उसकी मार विधानसभा चुनाव में पड़ेगी। 

बता दें कि बीते 10 नवंबर को जीएसटी काउंसिल ने 200 से अधिक वस्तुओं पर कर दरों में कटौती कर उपभोक्ताओं और कारोबारियों को राहत प्रदान की है। वहीं, रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली 178 वस्तुओं को शीर्ष दर 28 प्रतिशत के दायरे से बाहर कर 18 प्रतिशत कर श्रेणी को स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा सभी रेस्तरां में समान कर 5 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

राहुल बोले- 'जादू' से किया पैसों को गायब

gst rates will be further trimmed, hints out finance minister arun jaitely
rahul gandhi - फोटो : ANI

सोमवार को राहुल ने आरोप लगाया कि पिछले दो दशकों में भाजपा के शासन के दौरान नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ‘जादू’ से पैसों को ‘गायब’ कर दिया। राहुल ने मोदी पर यह टिप्पणी पाटन जिले के हारिज गांव में अधिसूचित एवं विमुक्त आदिवासी समुदाय के एक व्यक्ति से मुलाकात के बाद की। इस व्यक्ति का कहना था कि एक समय वह सपेरा था लेकिन इन दिनों आजीविका चलाने के लिए जादू का खेल दिखाता है। 

राहुल ने इस व्यक्ति से कुछ करतब दिखाने को कहा। इस पर उसने कांग्रेस उपाध्यक्ष को अपने जादू का खेल दिखाया। उसने कुछ करतब दिखाते हुए नोट बना दिए। राहुल ने उसका तमाशा पूरा होने के बाद कहा, ‘नरेंद्र मोदी तुम्हारी तरह 22 साल से गुजरात में जादू कर रहे हैं।

अंतर बस इतना है कि तुम जादू से नोट बना देते हौ और मोदी जी गायब कर देते हैं।’ राहुल ने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी उनकी समस्याओं और दिक्कतों पर विचार करेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हम लोगों से बात करके अपनी पार्टी का घोषणापत्र तैयार कर रहे हैं।

पाटन में दलितों के एक समूह से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल सभी वादों को पूरा करेगी। राहुल ने भाजपा के वैचारिक संरक्षक संघ को ‘मनुवादी संस्थान’ बताया।
इससे पहले, वराना में एक जनसभा में राहुल ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से संबंधित कंपनी पर लगे आरोपों पर जवाब देने की मांग की। राहुल ने कहा, ‘रूपाणी पर ये आरोप मीडिया ने नहीं लगाए हैं।

जो संस्था शेयर बाजार को नियंत्रित करती है, उसका कहना है कि आपका मुख्यमंत्री बेईमान है। उन्होंने रूपाणी पर जुर्माना लगाया है।’ कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी पर लगे आरोपों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘मोदीजी कहते हैं, न खाऊंगा, न खाने दूंगा। देश के लोग सुनना चाहते हैं कि वह अमित शाह के बेटे और विजय रूपाणी के बारे में क्या कहते हैं। अगर आप इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलेंगे तो गुजरात के लोग मानेंगे कि आप चौकीदार नहीं इसमें भागीदार हैं।’ राहुल ने यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल ‘रानी की वाव’ का भी दौरा किया। वह एक कॉटन फार्म भी गए और जाना कि कॉटन कैसे उगाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed