{"_id":"629648c3b1286d2842734fd1","slug":"gsat-24-to-be-launched-for-french-guyana-on-22nd-june-says-isro","type":"story","status":"publish","title_hn":"GSAT-24 Launching: इसरो ने कहा, संचार उपग्रह जीसैट-24 का प्रक्षेपण 22 जून को फ्रेंच गुयाना से होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
GSAT-24 Launching: इसरो ने कहा, संचार उपग्रह जीसैट-24 का प्रक्षेपण 22 जून को फ्रेंच गुयाना से होगा
Tue, 31 May 2022 10:26 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 31 May 2022 10:26 PM IST
सार
उपग्रह और उसके विभिन्न उपकरणों को 18 मई को सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए कौरू भेजा गया था।
विज्ञापन
GSAT (file photo)
- फोटो : social media
विस्तार
भारत का संचार उपग्रह जीसैट-24 को फ्रेंच गुयाना के कौरू स्थित एरियन प्रक्षेपण केंद्र से 22 जून को प्रक्षेपित किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) अंतरिक्ष सुधारों के बाद अपने पहले मांग संचालित मिशन के रूप में जीसैट-24 उपग्रह मिशन पर काम कर रहा है। एनएसआईएल अंतरिक्ष विभाग के तहत भारत सरकार की कंपनी है।
विज्ञापन
इसरो ने एक बयान में कहा कि जीसैट-24 एक 24-केयू बैंड संचार उपग्रह है जिसका वजन 4180 किलोग्राम है। बयान के अनुसार यह ‘डीटीएच’ जरूरतों को पूरा करने के लिए अखिल भारतीय कवरेज मुहैया करा सकता है। एनएसआईएल ने उपग्रह की पूरी क्षमता ‘टाटा प्ले’ को लीज पर दी है। उपग्रह और उसके विभिन्न उपकरणों को 18 मई को सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए कौरू भेजा गया था।
विज्ञापन