फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Grooming has become more expensive for men in Maharashtra: Barber associations have increased shaving rates

महाराष्ट्र में पुरुषों का सजना-संवरना हुआ महंगा: नाई संगठन ने हजामत के शुल्क बढ़ाए, पश्चिम एशिया जंग का असर

Sat, 06 Jun 2026 11:45 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 06 Jun 2026 11:45 AM IST
सार

महाराष्ट्र में नाई समुदाय के संगठन ने सैलून सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। संगठन के अनुसार, यह फैसला पश्चिम एशिया जंग की वजह से ली गई है। 

विज्ञापन
Grooming has become more expensive for men in Maharashtra: Barber associations have increased shaving rates
महाराष्ट्र में नाई संगठन ने शुल्क में की बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान-अमेरिका संघर्ष की वजह से कई खपत के सामान और अन्य वस्तुओं की लागत में बढ़ोतरी हो रही है। अब इसका असर महाराष्ट्र के पुरुषों पर भी देखने को मिला। दरअसल, उपभोग्य में वृद्धि का हवाला देते हुए महाराष्ट्र में नाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने एक फैसला लिया है। उन्होंने बाल कटवाने और अन्य संवारने की सेवाओं के शुल्क में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह फैसला शनिवार से लागू होगा।

विज्ञापन

नई कीमत क्या है? 
नागपुर के महाराष्ट्र नाभिक महामंडल के एक पदाधिकारी ने पीटीआई को बताया कि संशोधित दर चार्ट के तहत, बाल कटवाने की कीमत अब 180 रुपये होगी। वहीं, शेविंग की कीमत 120 रुपये होगी। दाढ़ी ट्रिमिंग का शुल्क 150 रुपये। हेड मसाज का 180 रुपये और हेयर वॉश का 120 रुपये निर्धारित किया गया है। फेशियल की दर 700 रुपये से शुरू होती है। वहीं, हेयर स्पा की कीमत 600 रुपये होगी।

विज्ञापन

 कीमत बढ़ने की वजह क्या?
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका संघर्ष बढ़ने के कारण सैलून में इस्तेमाल होने वाली उपभोग्य वस्तुओं और अन्य सामग्रियों की लागत में वृद्धि हुई है। जिसके चलते  यह बढोतरी करना जरूरी है।  पदाधिकारी श्याम अस्करकर ने इस बढ़ोतरी का कारण परिचालन खर्च में वृद्धि और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को बताया है, जिसके कारण सैलून संचालकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कई उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्करकर ने कहा 'आम तौर पर हम दो साल के अंतराल के बाद जनवरी में दरों में संशोधन करते हैं। हालांकि, इस बार सैलून में इस्तेमाल होने वाली उपभोग्य वस्तुओं और अन्य सामग्रियों की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण हमें बीच में ही दरों में संशोधन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।' अनुमानों के अनुसार, महाराष्ट्र में एक लाख से अधिक नाई की दुकानें हैं। यह संगठन प्रीमियम या लक्जरी सैलून का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, जहां आमतौर पर बाल कटवाने का शुल्क लगभग 500 रुपये से शुरू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed