{"_id":"5ae8254c4f1c1b5c098b7693","slug":"groom-brought-helicopter-to-take-his-beloved-bride-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नखटोले में हुई दुल्हन की विदाई, सहारा देते नजर आए दूल्हे अक्षय यादव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उड़नखटोले में हुई दुल्हन की विदाई, सहारा देते नजर आए दूल्हे अक्षय यादव
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Updated Tue, 01 May 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
टंडौली गांव के प्रधान की बेटी का विवाह जिला पंचायत के सदस्य के बेटे से हुआ। शादी के बाद दूल्हा उड़नखटोले (हेलीकॉप्टर) से अपनी पत्नी को विदा करके ले गया। नगला मोहन गांव की निवासी प्रधान प्रेमवति यादव जिनके पति पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह यादव हैं की बेटी नीतू यादव की शादी 29 अप्रैल को अक्षय यादव के साथ हुई थी।
विज्ञापन
अक्षय नगला गांव रोशन निवासी कुंवर रजनेश यादव के बेटे हैं। रजनेश यादव जिला पंचायत के सदस्य हैं और पूर्व विधायक स्व. तिलक सिंह के बेटे हैं। 30 अप्रैल की सुबह अक्षय यादव अपनी पत्नी मीनाक्षी को हेलीकॉप्टर से विदा करके अपने गांव ले गए। क्षेत्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई हो। ये नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
इसके बाद जब अक्षय दुल्हन के साथ अपने गांव पहुंचे तो वहां भी लोगों की भीड़ जमा थी। वहां मौजूद पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को हेलीकॉप्टर के पास जाने से रोका। इसके बाद दूल्हे अक्षय ने दुल्हन मीनाक्षी के साथ अपने दादा पूर्व गंगीरी विधायक स्व. चौधरी तिलक सिंह यादव की समाधि पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन