फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Greater Kailash Assembly Election Result 2025 Live: AAP vs BJP SAURABH BHARADWAJ vs SHIKHA ROY vs GARVIT SINGH

Greater Kailash Chunav Result 2025: ग्रेटर कैलाश में भाजपा की शानदार जीत, सौरभ भारद्वाज 3188 वोटों से हारे

Sat, 08 Feb 2025 02:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 08 Feb 2025 02:15 PM IST
सार

Delhi Election Result 2025, Delhi Election Rujhan BJP vs AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं।

विज्ञापन
Greater Kailash Assembly Election Result 2025 Live: AAP vs BJP SAURABH BHARADWAJ vs SHIKHA ROY vs GARVIT SINGH
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज को  करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां से भाजपा की शिखा राय ने 3188 वोटों से जीत दर्ज की है। आप के बड़े नेता सौरभ भारद्वाज पिछली बार इसी से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। सौरभ दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन, कला संस्कृति, उद्योग, बाढ़ नियंत्रण के मंत्री भी हैं। इस सीट पर इस बार कुल 188364 मतदाता थे। इनमें से 99050 पुरुष, 89305 महिलाएं और एक अन्य मतदाता था।

विज्ञापन


2025 के चुनावों के लिए आप ने इस सीट से आप ने मौजूदा विधायक सौरभ भारद्वाज को ही टिकट दिया था। भाजपा ने शिखा राय और कांग्रेस ने गर्वित सिंघवी को टिकट दिया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, सौरभ भरद्वाज दूसरे नंबर पर रहे। उन पर भाजपा की शिखा राय ने करीब तीन हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गौरव सिंघवी रहे।
विज्ञापन


ऐसे रहे नतीजे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। दोपहर एक बजे तक आए रुझानों में भाजपा दिल्ली की 70 में से 48 सीट पर निर्णायक बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि आप 22 सीट पर सिमटने के कगार पर है। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने मतदान किया था। भाजपा ने 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी। उस चुनाव में उसे 49 सीट पर जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे रहे नजीजे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed