लोगों को लुभाने के लिए किया कोहली को लाने का वादा, लेकिन जो हुआ उसे जान नहीं रोक पाएंगे हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोई भी नेता या उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने और उनके वोटों को हासिल करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ता है। इसी वजह से वह कुछ अलग हटकर चीजें करने की कोशिश करते हैं जैसे मुफ्त में शराब बंटवाना, पैसा देना, लंगर करवाना आदि। हालांकि हालिया घटना में महाराष्ट्र के एक उम्मीदवार ने स्थानीय चुनाव में ऐसा ऐलान किया था जो काफी चौंकाने वाला था।
शिरूर के रामलिंग ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार ने अपने मतदाताओं से वादा किया था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एक कार्यक्रम में लेकर आएंगे। ऐसी खबरें थी कि कोहली 25 मई को होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे। बिलबोर्ड पर क्रिकेटर की तस्वीर के साथ ही सरपंच पद के उम्मीदवार विट्ठल गणपत घावटे की तस्वीरें लगा दी गई थीं। इतना ही नहीं इन बिलबोर्ड को पूरे राज्य में लगा दिया गया था।
मगर क्या आप जानते हैं इसके बाद क्या हुआ? यदि नहीं तो हम आपको बताते हैं। दरअसल कोहली रैली में कहीं नजर ही नहीं आए। ऐसा लगता है कि या तो उन्हें बुलाया नहीं गया था या फिर उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। इस वजह से बहुत से लोगों को दिल टूट गया क्योंकि वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
हालांकि लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए आयोजकों ने कोहली के एक हमशक्ल को बुला लिया। अलेक्सिस रुनी जिसका @TheChaoticNinja नाम से ट्विटर हैंडल है उसने पूरी घटना के बारे में ट्विटर पर बताया। उन्होंने लिखा- तो ऐसा हुआ कि उन्होंने चुनावी रैली में विज्ञापन दिया कि विराट कोहली हमारे लिए प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। मगर असल में उन्होंने लोगों को बेवकूफ बनाते हुए कोहली के हमशक्ल को बुला लिया।
जैसे ही यह बात सोशल मीडिया पर पता चली सभी लोगों ने इस बात का मजाक बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने यह बात भी कही कि कैसे लोगों के वोट पाने के लिए यह किया गया। बहुत से यूजर्स ने कहा कि वह अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। सीमा नाम की यूजर ने लिखा- मेरी हंसी रुक नहीं रही है। अभी तक किसी ने विराट कोहली को टैग क्यों नहीं किया।
So this actually happened. They put up an election rally ad saying Virat Kohli is going to campaign for us and they actually fooled public by bringing a lookalike of Virat Kohli 😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/Xl9GvAVi2W
— Alexis Rooney (@TheChaoticNinja) May 25, 2018
I can't stop laughing 😂😂😂. No ones tagged @imVkohli yet ?
— See Ma (@iGeekyChic) May 26, 2018
Tears 😂😂😂😂😂😂
— Sreejit (@ThisHungryPanda) May 25, 2018
Result of Facebook data theft pic.twitter.com/I23pNkMVY5
— Piyush Mishra (@_p_k_m) May 26, 2018