{"_id":"5b6a06714f1c1b9f3e8b5b11","slug":"govt-worried-over-soacial-media-said-these-platforms-should-be-responsible","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सरकार चिंतित, कहा जिम्मेदार रवैया अपनाएं ये प्लेटफार्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सरकार चिंतित, कहा जिम्मेदार रवैया अपनाएं ये प्लेटफार्म
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को जिम्मेदार रवैया निभाना चाहिए। उन्हें सुरक्षात्मक कदम उठाकर उपभोक्ता के प्रति पूरी विश्वसनीयता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
दूरसंचार मंत्रालय द्वारा उद्योग जगत से तकनीकी कदम उठाकर फेसबुक, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम को ब्लॉक करने पर राय मांगी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था खराब होने के मद्देनजर भविष्य में ऐसा कदम उठाने की जरूरत बताई गई है। देश में हाल ही में हुई कई हिंसक घटनाओं के बाद सरकार ने व्हाट्सएप को चेतावनी देते हुए प्लेटफार्म के दुरुपयोग पर रोक लगाने को कहा था।
विज्ञापन
आईटी सचिव अजय पी. साहनी ने कहा कि हम तकनीक के माध्यम से हमेशा किसी भी समय एक-दूसरे से जुड़े हैं। हमें अपेक्षा है कि सभी प्लेटफार्म जिम्मेदार रवैया अपनाएं। खासतौर पर वह प्लेटफार्म जिनसे बड़े पैमाने पर लोग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि सोशल मीडिया कंपनियां अपने प्लेटफार्म की विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए जरूरी कदम उठाएंगी।
विज्ञापन
इससे पहले व्हाट्सएप ने सरकार को सूचित किया है कि भारत में उसके मुखिया समेत पूरी क्षेत्रीय टीम प्रयास कर रही है। लेकिन वह हर एक संदेश को चिह्नित नहीं कर सकता है। साहनी ने कहा कि सरकार व्हाट्सएप के जवाब पर गौर कर रही है।