फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to develop 23 river systems to utilise inland waterways for cargo, passenger vessel movement: Sonowal

जलमार्ग दुरूस्त करेगी सरकार : केंद्रीय मंत्री बोले- 23 नदियों का होगा विकास, कार्गो-यात्री जहाज भी चलेगा

Sun, 05 Mar 2023 03:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 05 Mar 2023 03:09 PM IST
सार

सोनोवाल ने कहा, 'अब तक हमारे पास 111 राष्ट्रीय जलमार्ग हैं, हमने 23 नदी प्रणालियों की खोज की है जो नेविगेशन के लिए व्यवहार्य हैं। इन्हें कार्गो और यात्री जहाजों की आवाजाही के हिसाब से विकसित किया जाएगा।'

विज्ञापन
Govt to develop 23 river systems to utilise inland waterways for cargo, passenger vessel movement: Sonowal
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि सरकार का ध्यान जल मार्ग को दुरूस्त करने पर है। इसके जरिए माल और यात्री जहाजों की आवाजाही के लिए कम से कम 23 नदियों के सिस्टम को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सस्ते परिवहन लागत पर माल और यात्री जहाजों की आवाजाही में सुधार के लिए अंतर्देशीय जलमार्गों का उपयोग करना है।

सोनोवाल ने कहा, 'अब तक हमारे पास 111 राष्ट्रीय जलमार्ग हैं, हमने 23 नदी प्रणालियों की खोज की है जो नेविगेशन के लिए व्यवहार्य हैं। इन्हें कार्गो और यात्री जहाजों की आवाजाही के हिसाब से विकसित किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ में मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण मल्टी-कोर निवेश के साथ 2023 के अंत तक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रोजगार पैदा होंगे
सोनोवाल ने कहा, 'ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे काफी विकास होगा, जिससे लोगों के लिए बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। सरकार के 'अर्थ गंगा' मॉडल के तहत, यात्री और कार्गो-जहाजों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए गंगा नदी के किनारे 62 घाट विकसित किए जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनोवाल ने सभी 23 नदी प्रणालियों का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि सरकार का ध्यान नदी प्रणालियों के माध्यम से आवाजाही बढ़ाने पर है, जो परिवहन का एक हरित तरीका है और ट्रेनों और ट्रकों की तुलना में सस्ता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र क्रैकर्स पॉलीमर्स लिमिटेड (बीसीपीएल) मध्य पूर्व से नैप्था का आयात करती है। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी इसे पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाह पर उतारती है, जहां से इसे ट्रकों के माध्यम से असम के डिब्रूगढ़ ले जाती है।

सोनोवाल ने कहा, 'आवागमन प्रतिदिन 500 ट्रकों के माध्यम से होता है जो प्रदूषण पैदा करता है। जब इसे नदी प्रणाली के माध्यम से लाया जाता है। यह सस्ता और हरित होगा।' उन्होंने कहा, 'भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र में निवेश के बहुत सारे अवसर हैं।' 


उन्होंने दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास का उदाहरण भी दिया। इस क्रूज ने मंगलवार को जर्मन और स्विस पर्यटकों के साथ डिब्रूगढ़ में अपनी 50-दिवसीय यात्रा समाप्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed