फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   govt to analyse development benifits to villages from 2nd oct.

गांवों तक लाभ पहुंचा या नहीं, गांधी जयंती से पता लगाने पहुंचेगी सरकार

Sun, 19 Aug 2018 04:15 AM IST
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
govt to analyse development benifits to villages from 2nd oct.
3

गांव और किसानों के विकास की दिशा में काम कर रही केंद्र सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जन्म-शताब्दी 2 अक्टूबर से देशभर में ग्राम पंचायत विकास अभियान चलाएगी। इस दौरान गांवों में हुए विकास की हकीकत जानने के लिए 29 केंद्रीय मंत्रालयों और राज्यों के अधिकारी, प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव अमरजीत सिन्हा के मुताबिक 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान गांवों में लोगों को केंद्रीय योजनाओं की वस्तुत: स्थिति बताने के लिए सूचना पट्ट (डैशबोर्ड) लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रालय के सचिव सिन्हा ने कहा कि सरकार का इरादा ग्राम पंचायतों को सक्षम बनाना है। अभियान के दौरान 29 केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों के विभाग के अधिकारी, जिनका दायित्व ग्राम पंचायतों के प्रति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह देशभर में ग्राम सभाएं प्रक्र्तियागत तरीके से कराएंगे। साथ ही इसमें शामिल होंकर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की हकीकत का पता लगाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोग इन सभाओं में शामिल होकर किसी भी योजना, चाहे फसल बीमा हो या फिर सुरक्षा बीमा में कमी या दावे का क्लेम नहीं मिलने की शिकायत कर सकते हैं। जिन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और ग्राम सभाओं को इस तरह से आगे काम करने के बारे में बताया जाएगा। 


सिन्हा ने बताया कि मौजूदा समय पंचायतों में 31 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि हैं जिनके तहत 5.25 करोड़ महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हाल ही में शुरू की गई राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत पंचायतों-महिलाओं का क्षमतावर्धन किया जाए। ताकि किसी ग्रामीण सरकारी योजनाओं की सूचना हासिल करने के लिए भटकना नहीं पड़े। 

उन्हें शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर हर दिन या सप्ताह में सूचना मिले और वह कार्य नहीं होने पर सरकार से सीधे संपर्क कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed