फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to allow COVID vaccination sessions in work place, which has about 100 eligible beneficiaries

बड़ी पहल : कार्यस्थल पर कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की तैयारी, 11 अप्रैल से हो सकती है शुरुआत

Wed, 07 Apr 2021 06:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 07 Apr 2021 06:43 PM IST
सार

  • यह वैक्सीन उन कार्यस्थलों पर दी जाएगी जहां 100 या उससे अधिक की संख्या में टीका लेने योग्य कर्मी मौजूद हो
  • सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों को 11 अप्रैल तक तैयारी पूरी करने को कहा गया है

विज्ञापन
Govt to allow COVID vaccination sessions in work place, which has about 100 eligible beneficiaries
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना महामारी के संक्रमण पर काबू पाने के लिए लोगों को तेजी से वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 8 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। वर्तमान में 45 से ऊपर के उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है लेकिन अब सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है।

विज्ञापन


इसके तहत सरकार ऐसे कार्यस्थलों पर वैक्सीन देने की तैयारी में है जहां 100 या उससे अधिक की संख्या में टीका लेने योग्य कर्मी मौजूद हों। इसके लिए सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों को 11 अप्रैल तक तैयारी पूरी करने को कहा है। भारत सरकार ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सरकार 11 अप्रैल से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उन सरकारी एवं निजी कार्यस्थलों पर कोविड-19 टीकाकरण की अनुमति देगी, जहां करीब 100 पात्र लाभार्थी होंगे। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में कहा है कि अर्थव्यवस्था के संगठित क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक उम्र की काफी आबादी है और कार्यालयों (सरकारी एवं निजी) या निर्माण एवं सेवा में औपचारिक व्यवसाय में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूषण ने पत्र में कहा कि इस आबादी तक टीकों की पहुंच बढ़ाने के क्रम में, कोविड-19 टीकाकरण सत्रों को मौजूदा कोविड टीकाकरण केंद्र के साथ जोड़ कर उन कार्यस्थलों (सरकारी एवं निजी दोनों) में आयोजित किया जा सकता है जहां करीब 100 पात्र एवं इच्छुक लाभार्थी हैं। 




उन्होंने कहा कि राज्य कार्यस्थलों पर टीकाकरण शुरू करने की तैयारी के लिए निजी/सरकारी क्षेत्र के नियोक्ताओं एवं प्रबंधन से उचित विचार-विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ऐसे कार्यस्थल टीकाकरण केंद्र 11 अप्रैल, 2021 से सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किए जा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed