फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Small Saving Schemes Interest Rates News in Hindi

लघु बचत योजना में निवेश करने वालों को जोर का झटका, घटी ब्याज दर  

Wed, 01 Apr 2020 12:13 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 01 Apr 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Small Saving Schemes Interest Rates News in Hindi
स्मॉल सेविंग्स
केंद्र सरकार ने लघु बचत योजना में निवेश करने वालों को मंगलवार को जोर का झटका दिया है। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए इन योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दर घटा दी गई है। इसमें 0.70 फीसदी से लेकर 1.4 फीसदी तक की कटौती की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और लोक भविष्य निधि समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 2020-21 की पहली तिमाही के लिए 1.4 प्रतिशत तक घटा दी हैं। लघु बचत योजनाओं पर ब्याज तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार एक से तीन साल की मियादी जमा राशि पर ब्याज अब 5.5 प्रतिशत मिलेगा जो फिलहाल 6.9 प्रतिशत है। यानी इस पर ब्याज में 1.4 प्रतिशत की कटौती की गई है। वहीं पांच साल के लिये मियादी जमा पर ब्याज 6.7 प्रतिशत मिलेगा जो फिलहाल 7.7 प्रतिशत है।

पीपीएफ पर घटाया ब्याज
वहीं, पीपीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.8 फीसदी की कटौती की गई है, जबकि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट) पर मिलने वाले ब्याज दर में 1.4 फीसदी की कटौती की गई है। जबकि सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दर में 0.8 फीसदी की कटौती हुई है।


इस घोषणा के बाद पीपीएफ पर अब 7.1% की ब्याज दर मिलेगी, जो पहले 7.9 फीसदी थी। वहीं, नेशनल सेविंग्स स्कीम्स में अब 7.9 फीसदी की बजाय 6.8 फीसदी का ब्याज मिलेगा। सुकन्या समृद्धि योजना में अब 7.6 फीसदी का ब्याज मिलेगा, जो पहले 8.4 फीसदी था।

फिक्स्ड इनकम पर आश्रित लोगों खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है। ये वर्ग आय के नियमित स्रोत के रूप में ब्याज से मिलने वाली रकम पर निर्भर रहता है। बैंकों ने भी हाल ही में फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कटौती की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed