फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt says PM Modi received highest national awards of 14 countries since 2014

PM Modi: 2014 से 14 देशों के सर्वोच्च पुरस्कारों से नवाजे गए पीएम मोदी; जानें किन-किन देशों ने किया सम्मानित

Thu, 14 Dec 2023 08:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Dec 2023 08:28 PM IST
सार

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक सवाल के जवाब देते हुए बताया कि 2014 से भारत के प्रधानमंत्री को 14 देशों का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
Govt says PM Modi received highest national awards of 14 countries since 2014
पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सर्वाधिक है। एक सर्वे में उन्हें हाल ही में सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया गया था। इतना ही नहीं कई देश भी उन्हें अपने सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। इसे लेकर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को राज्यसभा में भी जानकारी दी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर उनके नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 के बाद से 14 देशों के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने दी जानकारी
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक सवाल के जवाब देते हुए बताया कि 2014 से भारत के प्रधानमंत्री को 14 देशों का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार मिला है। मुरलीधरन ने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री को सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान करना द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर उनकी राजनेता कौशल और नेतृत्व की स्पष्ट मान्यता है। यह पीएम के नेतृत्व में भारत की मान्यता को भी दर्शाता है। यह दिखाता है कि चाहें वैश्विक मंच पर ग्लोबल साउथ को आवाज देना हो या मानवता के सामने आने वाले मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संबोधित करना हर जगह भारत मजबूती के साथ उभरा है और इन सबका हल निकाला है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी को इन देशों ने दिए ये पुरस्कार
 बता दें कि पीएम मोदी को साल 2016 में अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान, फरवरी 2018 में फिलिस्तीन द्वारा ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन, अक्तूबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड दिया गया था। वहीं, अप्रैल 2019 में यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद और अप्रैल 2019 में ही रूस द्वारा ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, पीएम मोदी को जून 2019 में मालदीव से ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज़ुद्दीन, अगस्त 2019 में बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, दिसंबर 2020 में अमेरिका द्वारा लीजन ऑफ मेरिट, दिसंबर 2021 में भूटान द्वारा ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग और इस साल मई में फिजी द्वारा ऑर्डर ऑफ फिजी और पापुआ न्यू गिनी द्वारा ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं,  जून में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed